मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 15 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttarakhand

सर्दियों में दिल की सेहत का ख्याल रखता है चुकंदर, जानें इसे डाइट में शामिल करने के फायदे

December 21, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

स्वास्थ्य। जैसे-जैसे साल का आखिरी महीना बीत रहा है, वैसे-वैसे ठंड का कहर बढ़ता जा रहा है। सर्दियों में लोग अक्सर खुद को हेल्दी और शरीर को गर्म बनाए रखने के लिए अपनी लाइफस्टाइल में अलग-अलग बदलाव करते हैं। पहनावे से लेकर खानपान तक, इस मौसम में सबकुछ बदल जाता है। इस दौरान लोग अक्सर ऐसी चीजें खाना पसंद करते हैं, जो उन्हें ठंड से बचाए और उनकी इम्युनिटी भी मजबूत करे। चुकंदर इन्हीं में से एक है, जिसे ज्यादातर लोग खून बढ़ाने के लिए अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं। हालांकि, खून बढ़ाने के साथ ही इसे डाइट में शामिल करने के अन्य कई फायदे भी मिलते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में इसे खाने के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में- सर्दियों में अक्सर लोगों की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में चुकंदर आपकी इम्युनिटी बढ़ाने का एक बढ़िया तरीका है। यह विटामिन सी से भरपूर होने की वजह से पावरफुल इम्यून बूस्टर के रूप में कार्य करता है, जो शरीर को सर्दियों की बीमारियों और संक्रमणों से बचाने में मदद करता है। चुकंदर में आयरन की भारी मात्रा पाई जाती है, जो सर्दियों के लिए इसे एक बढ़िया फूड बनाती है। इसे अपनी डाइट में शामिल करने से थकान कम होती है और एनर्जी का लेवल बढ़ता है, क्योंकि यह शरीर को गर्म रखने के लिए काम करता है। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चुकंदर ऑक्सीडेटिव तनाव से लड़ता है और शरीर को अंदर से गर्माहट देता है और पूरी सर्दियों में आपके स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। कम लोग ही यह जानते होंगे कि चुकंदर आपके दिल की सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद नाइट्रेट बेहतर ब्लड फ्लो को बढ़ावा देते हैं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं, जिससे दिल की सेहत बेहतर होती है, खासकर सर्दियों के मौसम में। चुकंदर में फाइबर की भारी मात्रा पाई जाती है, जिसकी वजह से यह बेहतर पाचन में भी मदद करता है और एक हेल्दी गट हेल्थ को बढ़ावा देता है। इससे अपच और धीमे पाचन से संबंधित सर्दियों की आम समस्याएं दूर होती हैं। चुकंदर शरीर के लिए नेचुरल डिटॉक्सिफायर के रूप में कार्य करता है। चुकंदर लिवर को साफ करने और विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे सर्दियों के मौसम में शरीर को साफ करने में मदद मिलती है। चुकंदर में कैलोरी और फैट की मात्रा काफी कम होती है, जिससे यह सर्दियों में आपका वजन बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद अन्य पोषक तत्व भी सर्दियों में हेल्दी वेट मैनेजमेंट में मदद करता है। चुकंदर में बीटाइन होता है, जो मूड में सुधार और तनाव और अवसाद को कम करने से अहम भूमिका निभाता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights