मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में 17 और 24 अक्टूबर को जिले के सभी 2859 बूथों पर लगेंगे विशेष कैंप

October 14, 2026By admin0 comments
👁 6.4K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के तहत मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए जिले में विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत 17 और 24 अक्टूबर को जनपद के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के 2859 मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप लगाए जाएंगे। इन कैंपों में छूटे हुए एवं नए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आवेदन लिए जाएंगे। कैंप सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे। बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में आयोजित बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व महेन्द्र श्रीवास्तव ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विशेष कैंप के दौरान संबंधित मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। वे पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6 उपलब्ध कराएंगे और पंजीकरण की प्रक्रिया समझाएंगे। उन्होंने बताया कि नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के लिए पात्र नागरिकों को भरा हुआ फार्म-6, नवीनतम फोटो तथा जन्मतिथि और पते से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। इसके अलावा नागरिक अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम भी जांच सकते हैं। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम सूची में दर्ज नहीं है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकता है। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की गई, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव-2027 से पहले मतदाता सूची को दुरुस्त करने में इस अभियान की महत्वपूर्ण भूमिका है। बैठक में भाजपा कार्यकर्ता सुधांशु शर्मा, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के प्रतिनिधि अशोक यादव, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह, जिला सचिव अरविन्द प्रधान, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह तथा कांग्रेस अध्यक्ष, बदायूं के प्रतिनिधि नवनीत यादव मौजूद रहे।
प्रशासन ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे 17 और 24 अक्टूबर को अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदाता सूची में नाम अवश्य जांचें। नाम दर्ज नहीं होने की स्थिति में बीएलओ से संपर्क कर फार्म-6 भरकर जमा करें, ताकि मतदाता सूची में उनका नाम शामिल किया जा सके।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights