मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 26.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

धान खरीद की तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश

October 14, 2026By admin0 comments
👁 6.7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ: खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीद की तैयारियों के संबंध में शासन द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व)/जिला खरीद अधिकारी महेन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में प्रशिक्षण एवं कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में धान खरीद के लिए किसानों का पंजीकरण एवं उसका प्रचार-प्रसार, क्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं, धान से निर्मित चावल (सीएमआर) के भंडारण तथा ई-उपार्जन पोर्टल से संबंधित प्रक्रियाओं के बारे में केंद्र प्रभारियों को प्रशिक्षण दिया गया। अपर जिलाधिकारी ने कार्यशाला में उपस्थित मंडी सचिवों, क्रय एजेंसियों के जिला प्रबंधकों तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी धान क्रय केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं और संसाधन समय से पूर्ण कर लिए जाएं। उन्होंने बताया कि धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य कॉमन श्रेणी के लिए 2,441 रुपये प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए श्रेणी के लिए 2,461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है।
उन्होंने निर्देश दिए कि क्रय केंद्रों पर किसानों के साथ केंद्र प्रभारियों का व्यवहार सौम्य एवं शालीन होना चाहिए। सभी क्रय केंद्रों एवं मंडियों में बैनर लगाने के साथ वॉल पेंटिंग भी कराई जाए, जिसमें केंद्र प्रभारी का नाम, मोबाइल नंबर, टोल फ्री नंबर तथा अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां अंकित हों। केंद्रों पर आवश्यक उपकरणों, अभिलेखों, बोरों एवं अन्य संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। किसानों के बैठने तथा पेयजल की समुचित व्यवस्था भी की जाए, जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। अपर जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक केंद्र प्रभारी अपने मोबाइल फोन में किसान मित्र ऐप डाउनलोड कर लें तथा किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों की एनपीसीआई पोर्टल पर स्थिति और पीएफएमएस के माध्यम से सत्यापन की जानकारी जांच लें, ताकि भुगतान प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने धान खरीद से संबंधित सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने और शासन के निर्देशों के अनुरूप पारदर्शी ढंग से खरीद सुनिश्चित करने पर जोर दिया। इस अवसर पर सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights