साढ़े नौ वर्ष में प्रधानमंत्री की अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं :- महेश चंद्र गुप्ता

WhatsApp-Image-2023-12-14-at-8.55.38-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ । विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम बदायूँ में जगह जगह ग्राम पंचायत स्तर पर हुए जिसमें एलडी वैन के माध्यम से योजनाओं को दिखाया गया साथ ही भाजपा जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को अवगत कराया। जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने ब्लॉक दातागंज/ म्याऊ के सराय पिपरिया व कैलोरा, म्यारी गांव में कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी जिन-जिन योजनाओं को लाए है, उन योजनाओं से देश के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचा है, और आगे भी ऐसे ही जनकल्याणकारी योजनाओं आप तक पहुंचती रहेंगी।पूर्व मंत्री सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने ब्लॉक सालारपुर के मुल्लापुर व सिकरोड़ी गांव में उन्होंने बताया कि साढ़े नौ वर्ष में प्रधानमंत्री की योजनाएं बताते हुए कहा स्टार्टअप, स्टैंड अप, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, मुद्रा योजना, किसान सम्मान निधि, कृषि सिंचाई, फसल बीमा, किसान बीमा, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम, मातृ वंदना आज देश के सामने हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने ब्लॉक उझानी के पिपरौल पुख्ता व खजुरारा पुख्ता गांव में कहा समाज के हर तबके को ध्यान में रखकर बनी योजनाएं जनधन से शुरू होकर आयुष्मान भारत तक भेदभाव रहित होकर आमजन को लाभ पहुंचा रही हैं। भारत ने प्रगति और समृद्धि के नए मानक स्थापित किए हैं।पूर्व विधायक धर्मेन्द्र शाक्य ने ब्लॉक जगत के नैथू व जखेली गांव में कहा प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कार्यकाल में मुख्यमंत्री के लगभग 12 साल और प्रधानमंत्री के साढ़े साल सहित 21 साल के लंबे समय में देश की सेवा में एक दिन भी छुट्टी नहीं ली, प्रधानमंत्री के जीवन का एक-एक क्षण मां भारती की सेवा में लगता है।

पूर्व मंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल ने ब्लॉक अम्बियापुर के पुसगंवा व रायपुर पुख्ता गांव में कहा प्रधानमंत्री ने अनेकों योजनाओं आपके हित मे चलाई उसी कर्म के साथ स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत के साथ सफाई कर्मियों के पैर धोते भी प्रधानमंत्री नजर आये। साथ ही कहा उनकी राष्ट्र के लिए उनकी सेवा का बखान करने में 60 साल भी कम पड़ जाएंगे।पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप ब्लॉक समरेर के बौथरिया व मुड़ा पुख्ता गांव में कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नये भारत का उदय हुआ है। पीएम मोदी जिन भी देशों में जाते हैं वहां के लोगों में एक नया उत्साह देखने को मिलता है।

पूर्व मंत्री राममूर्ति लाल ने ब्लॉक म्याऊ के म्यारी व कैलोरा में कहा वैश्विक मंचों पर न केवल भारत और यहां के लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ी है, बल्कि दुनिया के लोगों का भारत के प्रति नजरिया भी बदला है।इस तरह जगह जगह हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में ब्लॉक उसावां के मौजमपुर गांव में अतेंद्र विक्रम सिंह, ब्लॉक दातागंज के मुड़सेना खुर्द गांव में कीर्ति कश्यप, एमपी सिंह राजपूत, राजेश्वर सिंह पटेल, सोवरन सिंह राजपूत, शिशुपाल शाक्य, के.सी.शाक्य, अनेकपाल सिंह, मोहर सिंह लोधी, अंकित मौर्य, शिवम सिंह, लखन सिंह, आतिफ़ निज़ामी, कमलजीत भूरानी, अटल भारद्वाज, दिग्गज गुप्ता, दिवाकर वर्मा, आदि जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights