मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 24 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.8 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
मदर एथीना स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड के रामनगर में करीब से देखा बाघमलेशिया के अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में वाटर वुमन शिप्रा पाठक को मिला ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ सम्मानबरेली कोर्ट की हवालात से कैदी सचिन फरार, आठ पुलिसकर्मी निलंबित; नौ के खिलाफ मुकदमा दर्जबीआरबी मॉडल स्कूल में ई-वेस्ट प्रबंधन पर कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताए इलेक्ट्रॉनिक कचरे के दुष्प्रभावउझानी के बिहारी जी मंदिर में भरत मिलाप देख भावुक हुए भक्तगण-भरत के मिलन का दृश्य देख नम हुईं आंखें, कलाकारों ने बांधा समांइलाज के दौरान 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहरामचौपाल सागर के पास बाइक की टक्कर से हुई थी घायल
Bihar

नौकरी देने के नाम पर सीओ समेत तीन लोगों ने कई उसका यौन शोषण युवती बोली- नौकरी का झांसा देकर किया गैंगरेप

December 14, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मुजफ्फरपुर। में कांटी अंचल के अधिकारी (सीओ) पर गैंगरेप करने का आरोप लगा है। एक 22 साल की युवती ने आरोप लगाया है कि जॉब का प्रलोभन देकर सीओ ने अपने आवास पर बुलाया था। जब वह ऑफिस गई तो सीओ ने यौन शोषण किया। तीन दिन बाद आवास पर बुलाया। वहां पर तीन लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं सीओ ने धमकी दी कि अगर इसकी जानकारी किसी को हुई तो वह कहीं नौकरी भी नहीं लगने देगा। इतना ही नहीं युवती का आरोप है कि नौकरी देने के नाम पर सीओ समेत तीन लोगों ने कई उसका यौन शोषण किया। 
नौकरी तो नहीं ही मिली। युवती न्याय की आश में दर-दर भटकती रही। लेकिन, कहीं न्याय नहीं मिला। इसके बाद युवती ने कोर्ट में परिवाद दायर किया। अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने युवती की वकालत की। इसके बाद कोर्ट ने कांटी थाना की पुलिस को मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। युवती का आरोप है कि आठ अगस्त सीओ ने अपने कार्यालय में यौन शोषण किया।  इसके बाद 11 अगस्त को सीओ समेत तीन लोगों ने मिलकर गैंगरेप किया।  इधर, कोर्ट के आदेश पर कांटी थाने की पुलिस ने  सीओ राजशेखर, कर्मचारी मुमताज एवं जितेन्द्र कुमार के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस इस मामले में सीओ व कर्मचारियों पर लगे गैंगरेप व यौन शोषण के आरोप की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। सीओ समेत तीन लोगों पर लगे आरोप गंभीर हैं। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। युवती का कहना है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले और तीनों आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights