मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 15.8 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

दिल्ली की हवा खराब है NCR में राजधानी सर्वाधिक प्रदूषित, AQI पहुंचा 320

December 8, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। राजधानी में हवा की दिशा बदलने व गति कम होने से एक बार फिर आबोहवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंची गई है। अधिकतर इलाकों में हवा का स्तर बेहद खराब है। गुरुवार को एनसीआर में दिल्ली की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 320 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी है। बुधवार के मुकाबले 34 सूचकांक अधिक दर्ज किया गया। सीपीसीबी के अनुसार, फरीदाबाद में 285, गाजियाबाद में 284, नोएडा में 279, ग्रेटर नोएडा में 288 व गुरुग्राम में 235 एक्यूआई दर्ज किया गया। गुरुवार को सुबह से ही धुंध के साथ कोहरा देखने को मिला। पूरे दिन धूप अच्छी तरह नहीं खिली। 24 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। नौ इलाकों में हवा खराब श्रेणी में रही। हवा समग्र रूप से बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। कमोबेश यही स्थिति रविवार तक बने रहने का अनुमान है। भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक गुरुवार को हवा दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पश्चिम से दिशा की ओर से चली। शुक्रवार को सुबह के समय धुंध व कोहरा छाने की आशंका है। ऐसे में हवा बेहद खराब श्रेणी में बनी रहेगी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को 24 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इनमें विवेक विहार में 389, आनंद विहार में 373, जहांगीरपुरी में 370, वजीरपुर में 351, नेहरू नगर में 348 व नरेला में 346 एक्यूआई दर्ज किया गया। साथ ही, नौ इलाकों में हवा खराब श्रेणी में दर्ज की गई। यहां सिरी फोर्ट में 300, एनएसआईटी द्वारका में 297, पूसा में 295, दिलशाद गार्डन में 288, मंदिर मार्ग में 286 व नजफगढ़ में 273 एक्यूआई दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights