मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 26.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Delhi

सीएम योगी ने दीक्षांत समारोह में छात्रों को सौंपी डिग्री,सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामानएं दीं

December 8, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को निजी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। सीएम ने दीप प्रज्ज्वलित कर दीक्षांत समारोह की शुरुआत की। छात्रों को सीएम ने डिग्री प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी छात्रों को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामानएं दीं। समारोह के बाद सीएम गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में तीनों प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ जिलेभर में जारी परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत को विकसित बनाना है तो विश्वविद्यालयों को इंडस्ट्री से जोड़ना होगा। छात्रों की काउंसलिंग कर उनके रिसर्च व डेवलेपमेंट के लिए काम करना होगा। यह आज की सबसे बड़ी आवश्कता है। नई शिक्षा नीति में इस पर जोर दिया गया है। सीएम योगी शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा स्थित एक निजी विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि डिग्री लेकर युवा चौराहे पर खड़ा हो जाता है। उसे राह दिखाने का कार्य करना होगा शिक्षण संस्थान रिसर्च और डावलैपमेंट पर काम करेंगे तो भारत को फिर से विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक पाएगा। विश्व में सबसे ज्यादा युवा भारत में है। इसमें उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा हैं। छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा सफलता के लिए शार्टकट का रास्ता नहीं अपनाना चाहिए। परिश्रम व पुरूषार्थ पर विश्वास करना चाहिए।सफलता जरूर मिलेगी। अच्छा करोगे तो समाज के लिए अच्छा उदाहरण बनोगे। योगी ने कहा कि किताबी ज्ञान शिक्षित तो बना सकती है, ज्ञानवान नहीं। लेकिन अनुभव ज्ञानवान बना बना सकता है। उच्च शिक्षण संस्थानों का आहवान करते हुए कहा कि डिग्री बांटना उद्देश्य नहीं होना चाहिए। समाज के लिए क्या कर रहे हैं, ये देखना होगा। इस मौके पर विश्वविद्यालय के चांसलर विनीत जैन, उत्तर प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिक योगेंद्र उपाध्याय, राज्यमंत्री बृजेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रोफेसर व छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।इनमें ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी, नोएडा एयरपोर्ट, लैंड बैंक, नई योजनाएं, फिल्म सिटी, डाटा सेंटर एवं मेडिकल डिवाइस पार्क आदि परियोजनाओं शामिल हैं। सीएम के आगमन को लेकर ग्रेनो प्राधिकरण, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी दिन भर तैयारियों में जुटे रहे। अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री जेवर स्थित नोएडा एयरपोर्ट की साइट पर जाकर तैयारियों का जायजा भी ले सकते हैं। अहम है कि पिछले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में जिले को सबसे अधिक निवेश मिला था। यमुना, नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरणों को 60-60 हजार करोड़ का लक्ष्य दिया गया था। इस बार फरवरी में ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में तीनों प्राधिकरणों की ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी समेत अन्य  परियोजनाओं की समीक्षा की जाएगी।वहीं तीनों प्राधिकरणों का लैंड बैंक, किसानों की समस्याएं, औद्योगिक अलॉटमेंट, खरीदार-बिल्डरों से संबंधित समस्याएं और अतिक्रमण आदि मुद्दों पर समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री का न सिर्फ निर्माणाधीन बल्कि औद्योगिक और नई योजनाओं को लाने पर भी अधिक जोर है।  बृहस्पतिवार को प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने निजी विवि के परिसर में हेलीपैड का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस कमिश्नर ने भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने बताया कि निजी विवि से गौतमबुद्ध विवि जाने के लिए सभी संभावित रूट तैयार कर लिए गए हैं। बृहस्पतिवार को निजी विवि के आसपास का क्षेत्र की साफ-सफाई का कार्य जारी रहा। प्राधिकरण ने यहां कई वर्षों से खराब पड़ी सड़कों की मरम्मत करा दी है। गड्ढे भरने से लेकर साफ-सफाई कर शहर की सड़कों की सूरत बदल दी गई है।  उधर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने भी निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी की समीक्षा बैठक में बिल्डर-खरीदार मामले पर भी चर्चा के आसार हैं। नोएडा प्राधिकरण में बृहस्पतिवार को पूरे दिन सीएम के आगमन और समीक्षा बैठक की तैयारी जारी रही। समीक्षा के दौरान बिल्डर-खरीदार मामले में अब तक की प्रगति रिपोर्ट मांगी जा सकती है। पिछली बैठक में सीएम ने प्राधिकरण से फ्लैट खरीदारों की रजिस्ट्री के लिए प्रयास करने को कहा था। हालांकि इस बार गेंद शासन के पाले में है। संभव है कि सीएम की ओर से प्राधिकरण को कुछ निर्देश मिले। इसके अलावा प्राधिकरण की महत्वपूर्ण परियोजनाएं चिल्ला एलिवेटेड रोड, भंगेल एलिवेटेड रोड, अंडरपास समेत अन्य की प्रगति की समीक्षा होगी। वहीं स्पोर्ट्स सिटी मामले में लोकलेखा समिति की सुनवाई और दिवालिया प्रक्रिया में जाने वाले मामलों की भी जानकारी मांगी जा सकती है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights