मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 25.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Madhya Pradesh

MP की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना कल

December 2, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

मध्य प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना कल यानी रविवार को होनी है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। सभी सीटों पर 17 नवंबर को वोटिंग हुई थी। विंध्य क्षेत्र की सतना विधानसभा सीट पर इसबार मुकाबला बहुत रोचक है। इस सीट पर बीजेपी ने अपने सांसद गणेश सिंह को मैदान में उतारा है। गणेश इस सीट से लगातार 4 बार सांसद है। पार्टी ने इस सीट से तीन बार के विधायक रहे शंकर लाल तिवारी को टिकट नहीं दिया। बता दें कि एमपी में बीजेपी ने इसबार सात सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा था। वहीं कांग्रेस पार्टी ने सिद्धार्थ कुशवाहा (डब्बू) को उम्मीदवार बनाया है। पिछली बार भी सिद्धार्थ कुशवाहा ही यहां से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे और उन्हें जीत भी मिली थी। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है। इस सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच ही रहा है। गणेश सिंह के समर्थक उन्हें उप मुख्यमंत्री का दावेदार भी मान रहे हैं। गणेश सिंह को बसपा उम्मीदवार रत्नाकर चतुर्वेदी ‘शिवा’ से भी टक्कर मिल रही है। जब बीजेपी ने गणेश सिंह को टिकट दिया तो बीजेपी जिला इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष रत्नाकर चतुर्वेदी ने पार्टी से इस्तीफ दे दिया और बसपा में शामिल हो गए। इसके बाद बहुजन समाज पार्टी ने उन्हें सतना से टिकट दे दिया। यह सीट यूपी से सटी हुई है इस वजह से बसपा का काफी प्रभाव है। बताया जा रहा है कि सतना सीट पर जातिगत समीकरण बहुत मायने रखते हैं। इसी वजह से रत्नाकर चतुर्वेदी को भी काफी वोट मिलेंगे। बीजेपी और कांग्रेस ने ओबीसी को टिकट दिया है वहीं रत्नाकर ब्राह्मण समाज से हैं। रत्नाकर के बसपा से चुनावी मैदान में होने की वजह से यह सीट दिलचस्प हो गई है। सतना जिले में कुल 7 विधानसभा सीटें हैं। इसमें से अभी 4 पर बीजेपी और 3 पर कांग्रेस का कब्जा है। 2018 विधानसभा चुनाव में सतना सीट पर कांग्रेस के सिद्धार्थ कुशवाहा (डब्बू) जीते थे जिन्हें 60,105 वोट मिले थे। बीजेपी के शंकर लाल तिवारी को 47,547 वोट मिले थे। वहीं बसपा के पुष्कर सिंह तोमर को 35,064 वोट मिले थे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights