हमीरपुर। जिले के लोदीपुर निवादा गांव में दिव्यसेवा मिशन के सहयोग से भव्य राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। रामकथा के शुभारंभ पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे। उन्होंने भगवान राम की मूर्ति कथा व्यास विजय कौशल महाराज को भेंट की। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि1947 में आजादी की लड़ाई में भी भगवान श्रीराम का सहयोग रहा है। आजादी के सबसे बड़े योद्धा महात्मा गांधी रोज रघुपति राघव राजा राम की राम धुन गाकर आज़ादी ली थी। अंतिम समय में जब उन्हे गोली लगी तब भी, वो हे राम कहते हुए धरती में गिरे थे। उन्होंने आगे कहा कि मेरे जीवन का सबसे सुखमय क्षण वह था जब मेरे कार्यकाल में सुप्रीम कोर्ट द्वारा राम मंदिर का फैसला आया था। इस दौरान श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहर लाल कोरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री असीम अरूण, सांसद पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल समेत अन्य नेता मौजूद रहे।