190 बच्चों की जान लेने वाले हत्यारे ‘द बीस्ट’ की अस्पताल में हुई मौत

65413
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एपी, बोगोटा। कोलंबिया में 190 बच्चों की हत्या करने वाले सीरियल किलर की गुरुवार को अस्पताल में मौत हो गई। वह 66 वर्ष का था। लुइस अल्फ्रेडो गाराविटो (द बीस्ट) ने आठ से 16 वर्ष की आयु के बच्चों की हत्या की बात कबूली थी। उनमें से ज्यादातर कम आय वाले परिवारों से थे। उसने उनका अपहरण किया और उनसे दु‌र्व्यवहार किया। नेशनल पेनिटेंटरी एंड प्रिजन इंस्टीट्यूट ने कहा कि गाराविटो की उत्तरी कोलंबिया के वेलेडुपर के एक अस्पताल में मौत हो गई, जहां वह कैद में था। मौत का कारण सामने नहीं आ पाया है। अधिकारियों ने कहा कि जब परेरा, आर्मेनिया और तुंजा में नाबालिगों के लापता होने के मामलों में समानताएं देखीं गईं तो उसकी जांच की गई। गाराविटो को अप्रैल 1999 में दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। जब जांच न्यायाधीश ने उससे पूछा कि क्या वह 114 बच्चों का हत्यारा है, जिनके शव 1994 में कोलंबिया के 59 शहरों में मिले थे तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और माफी की गुहार लगाई। बाद में उसने 190 से अधिक हत्याओं की बात कबूली थी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights