सदगुरू नेत्र चिकित्सालय ने शहर मुख्यालय में निकाली नेत्रदान जागरूकता रैली

WhatsApp-Image-2023-09-03-at-6.01.09-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

चित्रकूट। परमहंस संत रणछोड़ दास जी महाराज के कर कमलों द्वारा स्थापित श्री सदगुरू सेवा संघ ट्रस्ट एवम् विश्वख्याति प्राप्त सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में चल रहे 38वें नेत्र दान पखवाड़े के दौरान आज कर्वी चित्रकूट शहर मुख्यालय के नगर पालिका परिषद से चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन तक सदगुरू नेत्र चिकित्सालय द्वारा नेत्रदान जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली शुभारंभ के पहले श्री सदगुरू सेवा संघ के ट्रस्टी एवम् प्रशासक डा इलेश जैन रैली में उपस्थिति सभी महानुभाओं का स्वागत और अभिनंदन किया तत्पश्चात उन्होंने नेत्र दान के बारे में लोगो को बताया।वही ट्रस्ट के ट्रस्टी एवम् डायरेक्टर बी के जैन ने बताया कि अभी हमारे क्षेत्र के लोग नेत्र दान के बारे पूरी तरह जानते नही जिस दिन नेत्र दान के बारे हम सबलोग मिलकर लोगो को समझाने में कामयाब हो गए उस दिन हमारे समाज जो हमारे तमाम भाई,बहन बच्चे अंधेरे की जिंदगी जी रहे है उनके जीवन में हम उस दिन रोशनी भर देंगे और ओ भी हमारी तरह दुनिया देख सकेंगे। वहीं पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने नेत्र दान को बहुत ही पुण्य काम बताते हुए कहा कि इससे बड़ा कोई दान नही है।वही जिलाधिकारी अभिषेक आनद ने नेत्रदान का महत्त्व बताते हुए कहा कि नेत्रदान के लिए लोगो को प्रेरित करना हम सबका काम है और ये एक पुण्य काम है साथ ही उन्होंने कहा कि सदगुरू सेवा संघ के साथ हम चित्रकूट जिले को मोतियाबिंद रहित करने का काम करेगे।वही नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता ने कहा मृत्यु के पश्चात शरीर के साथ आंखे भी जलकर राख हो जाती है हम नेत्रदान से उस मृत्यु आदमी की आंखे जिंदा रख सकते है इस पहल को सबको मिलकर बढ़ाना है तभी ये कार्य संभव है। रैली को चित्रकूट के जिलाधिकारी अभिषेक आनद और चित्रकूट नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता एवं श्री सदगुरू सेवा संघ के ट्रस्टी डा बी के जैन, ट्रस्टी इलेश जैन एवम् शहर के सभी सेवियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नेत्रदान जागरुकता रैली में शहर के लोगो ने बढ़चढकर हिस्सा लिया। रैली के माध्यम से नेत्रदान महादान के बारे में लोगो को जागरूक किया गया, नेत्रदान को लेकर लोगों में तरह तरह की फैली भ्रांतियों को दूर करने के बारे में नारे आदि के माध्यम से बताया गया। इस नेत्रदान जागरूकता रैली की शुरुआत नगर पालिका परिषद कर्वी चित्रकूट से हुई और शहर के तमाम जगहों से गुजरते हुए निकली गई और अंत रैली का समापन चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन पर किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights