उझानी में कार की टक्कर से डयूटी जा रहा पीआरडी जवान घायल

Screenshot-2023-08-18-213945
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | पुलिस पीआरडी जवान कांवड़ डयूटी करने अपने प्वाइंट पर साइकिल द्वारा जा रहा था वह जैसे ही नगर के कछला रोड पर एक तिराहे के समीप पहुंचा कि तभी कार ने पीआरडी जवान को टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया । पुलिस ने घायल पीआरडी जवान का निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया ।गुरुवार की रात साढे नौ बजे के समीप कोतवाली क्षेत्र के गांव संजरपुर के रहने वाले पीआरडी जवान दाताराम अपने गांव से साइकिल द्वारा मंडी समिति पर अपने प्वाइंट पर ड्यूटी करने जा रहे थे वह जैसे ही नगर के कछला रोड पर आफाक तिराहा पर पहुंचे तभी उन्हें कार ने टक्कर मार दी। जिससे वह लहुलुहान हो गए । हादसे के बाद भीड जुट गई । वहीं आफाक तिराहा पर मौजूद पुलिस ने घायल पीआरडी जवान को आनन – फानन में निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराकर उनका उपचार कराया । वहीं कार व चालक को अपने कब्जे में ले लिया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights