मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 19.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

कंगना रनौत ने रणबीर- आलिया की शादी को बताया फेक

July 18, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबाक बयानों को लेकर काफी सुर्खियां बटोरती हैं। कंगना इंडस्ट्री के स्टार्स की अक्सर क्लास लगाती नजर आ जाती हैं। अब हाल ही में कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कुछ पोस्ट शेयर किए हैं, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के एक फर्जी कपल की क्लास लगाई है। कंगना रनौत के इस पोस्ट को देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बात कर रही हैं। अपने पोस्ट में कंगना रनौत ने लिखा, “एक दूसरी खबर में फर्जी पति और पत्नी की जोड़ी जो अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं और कपल होने का नाटक करते हैं, फिल्म की घोषणाओं के बारे में फर्जी खबरें फैला रहे हैं, जो कि बन ही नहीं रहती हैं। इसके अलावा वह मिंत्रा के ब्रांड को अपना बता रही हैं।” केवल इतना ही नहीं कंगना रनौत ने आगे लिखा, “इसके अलावा किसी ने भी यह नहीं लिखा कि हाल ही में एक पारिवारिक यात्रा से पत्नी और बेटी को किस तरह से वंचित कर दिया गया। जबकि तथाकथित पति मुझे मैसेज करके मुझे मिलने की भीख मांग रहा था और गुहार लगा रहा था। इस फर्जी जोड़ी को बेनकाब करने की जरूरत है।” बता दें कि एक्टर रणबीर कपूर हाल ही में अपनी मां नीतू कपूर को उनके बर्थडे पर सरप्राइज देने के लिए लंदन पहुंचे थे। कंगना रनौत केवल यही नहीं रुकीं बल्कि उन्होंने कहा, “ऐसा तब होता है, जब आप प्यार के लिए नहीं बल्कि प्रमोशन, पैसे या फिर काम के लिए शादी करते हैं। माफिया डैडी के दबाव में शादी करने वाले इस एक्टर को पापा की परी से शादी करने के बदले में एक फिल्म ट्राइलॉजी देने का वादा किया गया था। और अब वह इस नकली शादी से छुटकारा पाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन दुख की बात है कि अब उसका कोई खरीदार नहीं है, उसे अपनी पत्नी और बेटी पर ध्यान देना चाहिए। यह भारत है एक बार शादी हो गई तो हो गई। अब सुधर जाओ।” कंगना रनौत के इस पोस्ट के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है और लोग एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights