मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 27 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,44,990.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

आर्थर रोड जेल में आर्यन खान और राज कुंद्रा से मिले थे एजाज खान

June 29, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बिग बॉस में नजर आ चुके एक्टर एजाज खान पिछले 26 महीनों से ड्रग्स केस में जेल की हवा खा रहे थे लेकिन अब आखिरकार उन्हें जमानत मिल गई है। अब रिहा होने के बाद हाल ही में एजाज खान ने एक इंटरव्यू के दौरान जेल में बिताए गए अपने 26 महीनों के एक्सपीरियंस के बारे में बात की। इस दौरान एक्टर ने उन्होंने ना सिर्फ जेल में कैदियों की स्थिति के बारे में बात की बल्कि यह भी खुलासा किया कि जेल में बंद रहने के दौरान वह डिप्रेशन और एंजाइटी से जूझे थे। अपने इंटरव्यू में एजाज खान ने बताया कि जेल में वह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान और राज कुंद्रा से भी मिले थे। बता दें कि एक्टर एजाज खान को साल 2021 में एनसीबी ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। हालांकि एजाज का दावा था कि उनके पास ड्रग्स नहीं बल्कि नींद की गोलियां थीं। लेकिन बाद में एनसीबी ने उन्हें जेल भेज दिया। अब रिहाई के बाद एजाज खान ने टाइम्स को इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में जेल में बीते अपने 2 सालों से भी ज्यादा वक्त के एक्सपीरियंस के बारे में बात करते हुए एजाज कखन ने बताया कि आर्थर रोड जेल दुनिया की सबसे भीडभाड़ वाली जेल है। उन्होंने कहा, “एक टॉयलेट में 400 कैदी जाते थे। आप उस टॉयलेट की कल्पना भी नहीं कर सकते। ये मेरे लिए बहुत मुश्किल था। मैं इस दौरान एंजाइटी और डिप्रेशन से गुजरा। लेकिन मुझे मेरे परिवार के लिए जिंदा रहना था।” एक्टर एजाज खान ने यह भी बताया कि वह जेल में कई नामी गिरामी लोगों से मिले थे। उन्होंने कहा, “मैं जेल के अंदर राज्य के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख, संजय राउत, आर्यन खान , राज कुंद्रा और अरमान कोहली से मिला था। आप यह बिल्कुल भी नहीं चाहोगे की आपका दुश्मन भी ऐसी स्थिति से गुजरे।” इसके साथ ही एजाज ने अपने बेटे के बारे में बात करते हुए बताया कि शुरुआत के 6 महीनों तक उन्होंने अपने बेटे से मिलने से इनकार कर दिया था। लेकिन बाद में वह अपने बेटे से मिले। उन्होंने कहा, “मैं चाहता था कि मेरा बेटा मेरी कहानी को जाने और इस दुनिया के लिए मजबूत बने।”

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights