आर्य संस्कारशाला गुधनी में मनाया शहीद दिवस बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव गुधनी में स्थित आर्य संस्कारशाला पर आज रविवार को शहीद दिवस मनाया गया। संस्कारशाला के बच्चो को संबोधित करते हुए वैदिक विद्वान एवं समाज सुधारक आचार्य संजीव रूप ने कहा कि वीर सपूतों की कुर्बानी का परिणाम है हमारा देश हिंदुस्तान। यदि वीर सपूतों ने अपनी कुर्बानी नहीं दी होती तो हम आज आजाद एवं अपने उस गौरव को पुनः प्राप्त नहीं होते, अपने राम की संस्कृति को पुनः प्राप्त नहीं होते। हम बंधन में होते यदि गुरु तेग बहादुर, अशफाक उल्ला राम प्रसाद बिस्मिल और रोशन लहरी अंग्रेजों से समझौता कर लेते तो ना तो उनका नाम आज हम सब गर्व के साथ लेते और ना भारत आज विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर होता। आवश्यकता है कि हम केवल उन वीरों के ही गीत ना गाते रहें, हम उनके बताए रास्ते पर भी चलें, प्रलोभन में आकर के राष्ट्र के साथ गद्दारी ना करें। जो रिश्वतखोर है जो भ्रष्टाचार करते हैं निश्चित रूप से देश के गद्दार हैं। आर्य संस्कारशाला के बच्चों ने वीरता के गीत भी सुनाए। प्रज्ञा आर्य सुंदर राम प्रसाद बिस्मिल पर एक भजन सुनाया जिसे सुनकर सभी की आंखें नम हो गई। इस मौके पर मास्टर साहब सिंह, अगरपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, प्रश्रय आर्य, राकेश आर्य, मोना आर्य, तानिया आर्य, भावना आर्य, सुखवीर सिंह आदि मौजूद रहे।