गिन्दो देवी महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया गया

WhatsApp-Image-2023-06-10-at-8.35.30-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। गिन्दो देवी महाविद्यालय में अंग्रेजी विभाग द्वारा व्याख्यान का आयोजन किया गया । जिसका शीर्षक “रोमांटिक रिवाइवल एंड विलियम वर्डस्वर्थ” था। व्याख्यान डॉक्टर ज्योति व‍िश्‍नोई, असिस्टेंट प्रोफेसर, अंग्रेजी विभाग, राजकीय पी जी कॉलेज बदायूं द्वारा दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर गार्गी बुलबुल द्वारा की गई जिन्होंने छात्राओं को प्रकृति के प्रति संवेदनशील होने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन अंग्रेजी विभाग से डॉक्टर शुभी भसीन ने किया। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए उन्हें अपनी पढ़ाई के प्रति सतत प्रयत्नशील रहने के लिए प्रेरित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

डॉक्टर ज्योति व‍िश्‍नोई ने छात्राओं को रोमांटिक रिवाइवल का अर्थ विस्तार पूर्वक समझाते हुए वर्डस्वर्थ की रचनाओं पर प्रकाश डाला एवं उन्हें आज के समय मे भी तर्कसंगत बताया। उप प्राचार्य, प्रोफेसर इंदु शर्मा ने अपने वक्तव्य में छात्राओं को नियमित पढ़ाई करने के लिए उत्साहित किया। असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती ने छात्राओं को एक सुंदर समाज के सृजन का आधार बताया। उन्होंने छात्राओं को अपने कर्तव्य पालन से विमुख न होने की शिक्षा दी। इल्मा, राजकुमारी, मोनी, प्राची, सारिका आदि छात्राओं ने वॉलंटियर के रूप में अपना प्रशंसनीय योगदान दिया। कार्यक्रम के दौरान उप प्राचार्य प्रोफेसर इंदु शर्मा, असिस्टेंट प्रोफेसर सरला देवी चक्रवर्ती, पूनम सिंह, आदि सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights