विकास तीर्थ अवलोकन को मेट्रो स्टेशन पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर बघेल

ae1c4d3b-cd6f-44db-94ad-dc701975049a
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

आगरा। केंद्र सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में 9 वर्ष पूर्ण होने पर चल रहे महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विकास तीर्थ अवलोकन कार्यक्रम में भारत सरकार की केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ आगरा के पहले मेट्रो स्टेशन का अवलोकन किया। पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम के अंतर्गत टीडीआई मॉल के सामने बने पहले मेट्रो स्टेशन पर पहुंचे प्रोफेसर बघेल, क्षेत्रीय विधायक पूर्व राज्यमंत्री डॉक्टर जी एस धर्मेश, एमएलसी विजय शिवहरे महानगर अध्यक्ष भानु महाजन का मेट्रो अधिकारियों की ओर से पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने मेट्रो स्टेशन का अवलोकन कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। मेट्रो अधिकारियों से जानकारी देते हुए कार्य की गुणवत्ता के साथ समय से प्रोजेक्ट पूरा करने के निर्देश दिए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मेट्रो के बाद बदला दिखेगा आगरा विकास तीर्थ अवलोकन कार्यक्रम के अंतर्गत मेट्रो स्टेशन पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा आगरा की पहचान विश्व भर में पर्यटन नगरी के रूप में की जाती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरगामी सोच के अंतर्गत पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ क्षेत्रीय लोगों को बेहतर यातायात साधन उपलब्ध कराने के लिए ताज नगरी को मेट्रो की सौगात दी गई है। उन्होंने बताया कि 8379 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले मेट्रो प्रोजेक्ट को विश्व स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। दो कॉरिडोर में बनने वाले मेट्रो प्रोजेक्ट में 20 स्टेशन ऊपर गामी और सात स्टेशन अंडर ग्राउंड होंगे। एसपी सिंह बघेल ने बताया कि आगरा के लोगों को अब ज्यादा दिन मेट्रो के लिए इंतजार नहीं करना होगा नए वर्ष से पूर्व आगरा की जनता के साथ देश दुनिया से आने वाले पर्यटक ताजमहल का दीदार कर मेट्रो की यात्रा कर सकेंगे। उन्होंने कहा सिर्फ आगरा ही नहीं उत्तर प्रदेश के कई बड़े शहरों में मेट्रो परियोजना के रूप में यातायात सुविधा मुहैया कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निरंतर प्रयासरत हैं।

मेट्रो स्टेशन के हर एक क्षेत्र का प्रोफेसर बघेल ने किया मुआयना भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के साथ क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री ने मेट्रो स्टेशन पर चल रहे विकास कार्यों का भ्रमण कर अवलोकन किया। मेट्रो ट्रैक पर पहुंचे प्रोफेसर बघेल ने मेट्रो अधिकारियों के साथ बातचीत में कार्य की गुणवत्ता और प्रोजेक्ट के समय से पूरे होने पर जोर दिया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इनकी रही मौजूदगी केंद्र सरकार के महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत विकास तीर्थ अवलोकन कार्यक्रम के अवसर पर पार्टी के महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, आगरा के सांसद केंद्र सरकार में मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, छावनी विधायक डॉक्टर जी एस धर्मेश, एमएलसी विजय शिवहरे, महेश शर्मा, नवीन गौतम, सुनील करमचंदानी, गौरव शर्मा, दिगंबर सिंह धाकरे, मुनेंद्र जादौन, बबलू लोधी, राजकुमार गुप्ता, प्रदीप राठौर, पार्षद मधु माहोर,पार्षद अतुल अवस्थी, संजय अरोड़ा, के साथ भारतीय जनता पार्टी के महानगर और मंडल के पदाधिकारी और क्षेत्रीय पार्षद मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights