मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 4 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.4 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पत्रकारिता के सामाजिक सरोकार को जिंदा रखने के लिए समाज का सहयोग भी जरूरी

May 31, 2023By admin0 comments
👁 0 views
बरेली। भारतीय पत्रकारिता संस्थान एवं मानव सेवा क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकारिता दिवस पर स्व. सुरेन्द्र बहादु सिन्हा एवं शांन्ति सिन्हा स्मृति समारोह में विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को रोटरी भवन में हुआ।  भारतीय पत्रकारिता संस्थान के 40वें वार्षिकोत्सव पर विविध संवाद पत्रिका के पत्रकारिता विशेषांक एवं कलम बरेली का विमोचन  मुख्य अतिथि डाॅ. उमेश गौतम, संस्थान के अध्यक्ष प्रो. एन.एल. शर्मा, क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, सी. ए. राजेन विद्यार्थी एवं सम्मानित पत्रकार एवं साहित्यकारों ने किया। दिल्ली के संसद टी.वी. न्यूज के एंकर वरिष्ठ पत्रकार मनोज वर्मा, लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकार अनिल के. अंकुर को 25वें स्व. सुरेन्द्र बहादुर सिन्हा स्मृति पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया। वहीं बदायूं की वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ. शुभ्रा माहेश्वरी को 14वां शांति सिन्हा स्मृति सम्मान दिया गया। बरेली नगर के पत्रकार संजीव कुमार शर्मा गंभीर,  गुडवीन मसीह, जय प्रकाश राजपूत, शरद  मोरया, मोहम्मद समी, कौशिक टंडन, विवेक मिश्रा, सचिन श्याम भारतीय, कुबेर सुमन, विजय शर्मा, विकास, वीरेंद्र अटल, पूनम भारत सहित कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप हार, शाॅल, प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह समारोह के अतिथियों द्वारा प्रदान किया गया। पत्रकारिता के सामाजिक सरोकार विषय पर बोलते हुए अधिकांश पत्रकारों ने कहा कि अब भी पत्रकारिता सामाजिक दायित्वों को पूरा कर रही है और पत्रकारिता के सामाजिक सरोकार को जिंदा रखने के लिए समाज का सहयोग भी अपेक्षित है।बरेली के महापौर निर्वाचित होने पर डाॅ. उमेश गौतम और रोटरी गवर्नर बनने पर सी. ए. राजेन विद्यार्थी का पगड़ी, हार, शाॅल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। क्लब में सुनील कुमार शर्मा और संजय रस्तोगी को पिन लगाकर विधिवत क्लब की सदस्यता दिलाई गई। इससे पहले समारोह का प्रारंभ दीप प्रज्जवलित करके अतिथियों द्वारा किया गया। मां शारदे की वंदना रीता सक्सेना ने की। वंदेमातरम्  शकुन सक्सेना, शोभा सक्सेना, रश्मि सक्सेना ने किया। क्लब का आव्हान गीत मुकेश कुमार सक्सेना ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मशूहर शायर प्रो.वसीम बरेलवी ने की। मंच का संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। सभी का आभार प्रो. एन.एल.शर्मा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम संयोजक निर्भय सक्सेना श्याम मनोहर वर्मा, इं. डी.डी. शर्मा, श्रीमती सत्या शर्मा, विपिन कुमार गर्ग, ए. एस. अग्रवाल, इन्द्र देव त्रिवेदी, रमेश गौतम, रोहित राकेश , मुकेश सक्सेना, जितेन्द्र सक्सेना, राममूर्ति गौतम गगन, सुरेश बाबू मिश्रा, विधान टंडन, आर.के. सक्सेना सहित  समारोह में बड़ी संख्या में क्लब के सदस्य एवं साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights