मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 20.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
स्वास्थ्य

क्या आपको भी एक्सरसाइज के बाद होती है सिरदर्द की शिकायत

May 30, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

 रनिंग हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यही वजह है कि कई लोग रनिंग को अपने वर्कआउट का हिस्सा बनाते हैं। कुछ लोगों के लिए दौड़ लगाना सुखद हो सकता है। रनिंग करने से शरीर में ऊर्जा और उत्साह की भावना उतपन्न होती है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके लिए यह सिरदर्द की वजह बन जाता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एक्सरसाइज या एक्सरजन सिरदर्द के बारे में सबसे पहले शोधकर्ताओं ने साल 1968 में जानकारी दी थी। इस दौरान उन्होंने यह बताया था कि सिरदर्द की समस्या अक्सर कोई हेवी एक्सरसाइज या शारीरिक गतिविधि जैसे दौड़ना, छींकना, भारी सामान उठाना या शारीरिक संबंध बनाने के दौरान या बाद होती है। तो चलिए जानते हैं एक्सरसाइज के दौरान होने वाले सिरदर्द के कारण और इससे बचाव के बारे में- एक्सरसाइज की वजह से होने वाले सिरदर्द के लक्षण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में

भिन्न होते हैं। एक्सरजन सिरदर्द में आमतौर पर सिर के दोनों किनारों पर तेज दर्द होता है, जिसे कुछ लोग माइग्रेन के दर्द के समान बताते हैं। यह दर्द कुछ मिनटों से लेकर कुछ दिनों तक रह सकता है। वहीं, कुछ लोगों को रुक-रुककर इस सिरदर्द का अनुभव हो सकता है। हालांकि, इस तरह के सिरदर्द को लेकर अभी तक ज्यादा रिसर्च नहीं की गई है, क्योंकि यह दर्द इतना तेज भी नहीं होता कि लोग इसकी वजह से एक्सरसाइज बंद कर दें। ज्यादातर लोग इस पर तब ध्यान देते हैं जब इसके लक्षण अन्य सिरदर्द (जैसे माइग्रेन) का रूप ले लेते हैं।

एक्सरसाइज के दौरान या बाद में सिरदर्द इसलिए हो सकता है, क्योंकि जब हम एक्सरसाइज करत हैं, तो इससे मस्तिष्क में रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है ताकि शरीर को मूविंग बनाए रखने के लिए पर्याप्त ऑक्सीजन मिल सके। लेकिन इस दौरान कार्बन डॉयऑक्साइड की मात्रा में भी वृद्धि होती है और हमारे दिमाग को गर्मी से छुटकारा पाने की जरूरत है। इससे निपटने के लिए हमारी रक्त वाहिकाएं फैलती हैं और इस खिंचाव से दर्द हो सकता है।

व्यायाम बंद करने के तुरंत बाद एक्सरजन सिरदर्द ठीक हो जाता है। यह आमतौर पर एक या दो घंटे के अंदर ठीक होता है, जब आपकी हृदय गति कम हो जाती और मस्तिष्क से ऑक्सीजन की मांग कम होती है। लेकिन अगर आपको पानी की कमी की वजह से सिरदर्द हो रहा है, तो इसे ठीक होने में करीब तीन घंटे लग सकते हैं, जब तक आपके शरीर में पर्याप्त मात्रा में पानी की पूर्ति न हो जाए।

लेकिन अगर सिरदर्द बना हुआ है और इसका दर्द असहनीय हो चुका है, तो आप इसके लिए आप ‘ओवर-द-काउंटर’ दवाएं जैसे पैरासिटामोल या इबुप्रोफेन आदि ले सकते हैं। इसके अलावा हाइड्रेटेड रहना भी जरूरी है। ऐसा करने से यह सुनिश्चित होता है कि मस्तिष्क की रक्त वाहिकाएं ठीक से काम कर सकें। पर्याप्त आराम यह भी सुनिश्चित करेगा कि मस्तिष्क अपने सबसे अच्छे तरीके से काम करे और आपको दर्द के प्रति कम संवेदनशील महसूस करने में मदद करे। हालांकि, थकावट से होने वाला सिरदर्द परेशानी का कारण भी बन सकता है। ऐसे में इससे बचने के लिए पहले मामूली व्यायाम से शुरुआत करें और फिर शरीर को भारी व्यायाम के लिए तैयार करें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights