मुख्य समाचार पर जाएँ
Tuesday, 3 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 18.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
स्वास्थ्य

भोजन के बाद मीठा खाने की आदत सही है या नुकसानदायक?

May 29, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

भारतीय खानपान में लंच और डिनर के बाद कुछ न कुछ मीठा खाने की परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि खाने के बाद मीठा खाने से पाचन सही रहता है। कई घरों में तो बिना डेजर्ट के खाना ही अधूरा है। अगर आप भी पाचन को दुरुस्त रखने के लिए इस रूल को फॉलो करते हैं, तो आइए एक्सपर्ट से जान लेते हैं कि क्या ये आदत हमारी सेहत के लिए सही है? 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

पाचन एक जटिल प्रक्रिया है जिसमें भोजन को पोषक तत्वों में तोड़ा जाता है, जिसे शरीर द्वारा अवशोषित और उपयोग किया जाता है। लेकिन भोजन के बाद किसी भी तरह का मीठा खाना पाचन की प्रक्रिया को आसान बना देता है ऐसा बिल्कुल भी नहीं। आइसक्रीम, गुलाब जामुन, हलवा, जलेबी, जो बहुत ही मीठी और कैलोरी से भरपूर होती हैं। ज्यादा मात्रा में इन्हें खाने से एसिडिटी और मोटापा बढ़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे खाने में अक्सर बॉडी के लिए जरूरी पोषक तत्वों की कमी होती है, जो पाचन को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी माने जाते हैं। इसके अलावा, ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन आंत के बैक्टीरिया में असंतुलन पैदा कर सकता है, जिससे गैस, पेट फूलना और दस्त जैसी पाचन संबंधी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। 

भोजन के बाद मिठाई पर निर्भर रहने के बजाय, हेल्थ विशेषज्ञ आमतौर पर एक संतुलित आहार की सलाह देते हैं जिसमें विभिन्न प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ शामिल हों, जैसे कि फल, सब्जियां, साबुत अनाज, लीन प्रोटीन और हेल्दी फैट। मीठे या डेजर्ट में गर्मियों के दौरान फल और सर्दियों में ड्राई फ्रूट लिए जा सकते हैं। जो नेचुरल शुगर के स्रोत होते हैं। ऐसे खाद्य पदार्थ हर तरह से शरीर को फायदा पहुंचाते हैं।

अगर आप खाने के बाद हेल्दी स्वीट्स लेते हैं, तो इससे किसी भी तरह का नुकसान नहीं होता बल्कि शरीर को फायदे ही फायदे मिलते हैं। मीठा खाने से सेरोटोनिन नाम के हार्मोन का लेवल बढ़ता है। जिससे खाने के बाद खुशी का एहसास होता है। जो लोग लंच या डिनर बहुत ज्यादा खा लेते हैं, उन्हें हाइपोग्लाईसीमिया की स्थिति से गुजरना पड़ता है। इस स्थिति में ब्लड प्रेशर काफी कम हो जाता है, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है, तो इस स्थिति से बचने के लिए खाने के बाद मीठा खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन यहां भी नेचुरल शुगर वाले फूड आइटम्स ही लें। इस बात को जान लें कि वाइट शुगर से बनी चीजों का सेवन सेहत के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक है। इसके बजाय आप ब्राउन शुगर से बनी चीजों का सेवन करें। गुड़ खाना सबसे ज्यादा फायदेमंद ऑप्शन है। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights