मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 31 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 23.3 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत BRB मॉडल स्कूल में विशेष प्रातःकालीन सभा हुई, ई-वेस्ट जागरूकता कार्यक्रम भी हुआ

October 31, 2026By admin0 comments
👁 5.6K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। BRB मॉडल स्कूल में भारत सरकार के विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत विद्यार्थियों को स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं ई-वेस्ट प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से एक विशेष प्रातःकालीन सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विशेष प्रार्थना सभा, ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा ई-वेस्ट प्रबंधन एवं संग्रहण अभियान आयोजित किया गया।प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को ई-वेस्ट के दुष्प्रभावों, उसके उचित निस्तारण तथा पर्यावरण संरक्षण में उनकी भूमिका के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही, ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को पुराने एवं अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का उचित निस्तारण करने के लिए प्रेरित किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश भट्ट ने विशेष प्रार्थना सभा को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को अभियान के महत्व से अवगत कराया तथा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का संचालन एवं समन्वय पीजीटी बायोलॉजी श्रीमती श्रद्धा सारस्वत एवं करिश्मा द्वारा किया गया। वहीं, विद्यालय के कोऑर्डिनेटर उत्कर्ष सक्सेना ने पूरे कार्यक्रम एवं अभियान का समन्वय करते हुए इसके सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना तथा उन्हें स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित करना रहा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights