मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 2 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पूरनलाल लोधी ने संभाली भाजपा की पदयात्रा की तैयारी की कमान

November 2, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। भारतीय जनता पार्टी के लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत 3 नवंबर को बरेली में पदयात्रा का मेगा शो होगा। भव्य पदयात्रा की तैयारी की कमान ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष पूरनलाल लोधी ने संभाल ली है। पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य , प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना शामिल होंगे
पूरनलाल लोधी ने सोमवार को बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा तीन नवंबर को दोपहर 12 बजे हेलीकॉप्टर से बरेली पहुंचेंगे और दोपहर करीब साढ़े तीन बजे विमान से वापस दिल्ली लौटेंगे। पदयात्रा में करीब 25 हजार कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के जुटने की तैयारी है। इसमें ब्रज क्षेत्र के विभिन्न जिलों के कार्यकर्ताओं की भागीदारी रहेगी।
इस पदयात्रा में ब्रज क्षेत्र प्रभारी, प्रदेश महामंत्री और राज्यसभा सदस्य गीता शाक्य भी शामिल होंगी। पूरनलाल लोधी ने बताया कि पदयात्रा स्वयंवर बारातघर से शुरू होकर बांके बिहारी मंदिर होते हुए छत्रपति शिवाजी चौक पहुंचेगी। यहां छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद यात्रा शहीद पंकज अरोड़ा चौक पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा।
उन्होंने बताया कि पदयात्रा करीब 2.15 किलोमीटर लंबी होगी। इसमें 19 जिलों के 65 विधानसभा क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व रहेगा। इस आयोजन को वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव के शंखनाद के रूप में भी देखा जा रहा है। इसी क्रम में शाहजहांपुर में रविवार को संगठनात्मक बैठक कर कार्यक्रम की रणनीति तैयार की गई है।
पूरनलाल लोधी ने बताया कि पदयात्रा को सफल बनाने के लिए ब्रज क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गयी है।
उधर पूर्व शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने सोमवार को बताया कि मंगलवार को बरेली में होने वाली भाजपा की पदयात्रा में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।
श्री लोधी ने बताया कि रविवार को शाहजहांपुर में भाजपा की “लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ” अभियान के अंतर्गत बरेली क्लस्टर की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। ब्रज क्षेत्र प्रभारी पूरनलाल लोधी: इन्होंने एकजुटता और अभियान की सफलता पर जोर दिया। वहीं संगठन महामंत्री धर्मपाल इन्होंने संगठन की मजबूती, अनुशासन और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
राज्यसभा सांसद गीता शाक्य: इन्होंने महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने और जनसंपर्क को मजबूत करने पर बल दिया।
बरेली सांसद छत्रपाल गंगवार: इन्होंने इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बरेली महापौर उमेश गौतम: इन्होंने संगठनात्मक समन्वय पर जोर दिया। अलावा, प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, प्रदेश मंत्री सुभाषिनी जायसवाल और महापौर अर्चना वर्मा भी उपस्थित रहीं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights