मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 1 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 19.9 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दिव्यांग बच्चों ने दिवाली मेले में दिखाई प्रतिभा, आत्मनिर्भरता का दिया संदेश

October 31, 2026By admin0 comments
👁 7K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जीवनधारा पुनर्वास एवं शोध संस्थान की ओर से शनिवार को मुंशीनगर गेट के पास पीलीभीत डेलापीर रोड स्थित संस्थान परिसर में दिव्यांग बच्चों ने भव्य दिवाली मेले का आयोजन किया। सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक चले मेले में बच्चों ने अपने हाथों से तैयार किए गए आकर्षक और उपयोगी उत्पादों के स्टॉल लगाए। मेले का शुभारंभ संस्थान के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) अमिताव मिश्रा, निदेशिका शाश्वती नंदा, डॉ. राका चावला और मेघा चावला ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
मेले में बच्चों ने रंग-बिरंगे दीये, जेली दीये, फ्लोटिंग कैंडल, मोमबत्तियां, झालर, कंडील, पूजा आसन, हैंडबैग, डोरमैट, थाली कवर, टेबल कवर, साड़ी कवर और सजावटी सामग्री के स्टॉल लगाए। इसके अलावा बच्चों ने आम, नींबू और मिर्च के अचार, मैदा-बेसन के स्नैक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थ भी तैयार किए। आगंतुकों ने बच्चों के हुनर की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
संस्थान के अध्यक्ष प्रो. अमिताव मिश्रा ने कहा कि मेले का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों में रोजगार और व्यावसायिक कौशल विकसित करना है। ऐसे आयोजनों से बच्चों को उत्पाद तैयार करने, खरीद-बिक्री और स्वरोजगार का व्यावहारिक अनुभव मिलता है। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।
निदेशिका शाश्वती नंदा ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजन में सहयोग करने वाली शिक्षिकाओं और टीम को बधाई दी। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक, विशेष शिक्षा के विद्यार्थी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights