पर्यावरण अनुकूल जीवन कौशल को मिशन लाइफ कार्यशाला का आयोजन

WhatsApp-Image-2023-05-24-at-8.04.26-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय में शासन द्वारा 5 जून तक चलाए जाने वाले लाइफ स्किल फॉर एनवायरमेंट कार्यक्रम के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र, वनस्पति विज्ञान विभाग एवं एनसीसी के संयुक्त तत्वावधान में मिशन लाइफ नामक जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

एनसीसी प्रभारी एवं प्राचार्य डॉ श्रद्धा गुप्ता ने पीपीटी के माध्यम से जीवन कौशल को विकसित करने के लिए सभी को प्रशिक्षित किया वहींं वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ सरिता यादव ने जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण के अनुकूल मानव जीवन शैली में अपेक्षित परिवर्तन पर पीपीटी प्रेजेंटेशन के द्वारा प्रशिक्षण दिया। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी डॉ दिनेश यादव ने छात्र-छात्राओं के जीवन में आने वाली प्रत्येक चुनौती का सामना करने के लिए अनुकूलित व्यक्तित्व विकास करने के लिए प्रेरित किया।

डॉ सरिता ने कहा कि हमें जल संरक्षण, ऊर्जा संरक्षण एवं समस्त प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार बढ़ते हुए प्रदूषण से मानव जीवन को खतरा उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने परंपरागत जैविक खेती पर बल देते हुए प्लास्टिक रहित जीवन शैली को अपनाने पर बल दिया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रकृति अनुकूल जीवन शैली के द्वारा स्वास्थ्य लाभ के साथ व्यक्ति आत्मनिर्भर बन पृथ्वी के अस्तित्व को बचाए रख सकता है। डॉ जायसवाल ने पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को शपथ दिलाई।

नेहरू युवा केंद्र के द्वारा प्रशिक्षक वक्ता एवं प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं व एनसीसी कैडेट्स को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। नमामि गंगे के परियोजना अधिकारी अनुज प्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का संचालन रविंद्र पाल सिंह ने किया। इस अवसर पर डॉ पवन कुमार शर्मा, डॉ प्रेमचंद चौधरी, डॉ गौरव कुमार सिंह, नीरज कुमारी, शालू शर्मा, सोनल राठौर,प्रदीप शाक्य, अभिलक्ष्य चौहान, गुंजन शर्मा, प्राची मिश्रा, भूमि मिश्रा,नीलम प्रजापति, शिखा, प्रशांत यादव, सुरभि शर्मा, अंजली अग्रवाल, सुहानी गुप्ता, साक्षी यादव, गौरी गुप्ता, विवेक सिंह, तान्या सक्सेना आदि उपस्थित थे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights