गाली – गलौच का विरोध करने पर युवक को लाठी – डन्डों से पीटकर किया घायल

WhatsApp-Image-2023-05-23-at-9.34.20-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | नगर के एक मौहल्ले में रहने वाले युवक को मौहल्ले के ही दो लोग गाली-गलौच करने लगे जब उसने विरोध किया तो उसे दोनों लोगों ने लाठी – डन्डों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया । घायल ने मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है। मंगलवार की सुबह नगर के मौहल्ला नझियाई निवासी राम खिलाड़ी यादव पुत्र रघुवीर ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि जब मैं अपनी बुआ के घर से अपने घर जा रहा था तभी मौहल्ले में ही रहने वाला प्रेमपाल कश्यप उर्फ सादू गाली – गलौच करने लगा । तहरीर में लिखा है कि जब उसने गालियां देने का विरोध किया तो प्रेमपाल कश्यप उर्फ सादू ने अपने लड़के रिंकू के साथ मिलकर उसे लाठी – डन्डों से मारपीट कर घायल कर दिया । तहरीर में लिखा है कि उसकी जेब में प्लॉट बेचने के ब्याने के 10 हजार रुपए रखे थे उसे भी वह निकालकर भाग गया । घायल राम खिलाडी ने मारपीट करने वालों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है । पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights