शून्य केस तक पहुंच चुके इस राज्य में कोरोना फिर से दम भरने लगा, 24 घंटे में110 मरीज

05_03_2020-new-wuhan-coronavirus_20086896
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

जयपुर।  कोरोना ने फिर अपने डैने फैलाने शुरू कर दिए हैं. पिछले चौबीस घंटे में 110 प्रतिशत और 15 दिन में 358 प्रतिशत कोरोना के मरीज राज्य में बढ़े हैं. अब तक 21 जिलों में संक्रमण होने की पुष्टि हो चुकी है. यदि अभी संभले नहीं तो राज्य में दम तोड़ता कोरोना फिर से दम भरने लगेगा और हम एक और लहर की ओर जा सकते हैं. इससे चिंतित सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर प्रदेशवासियों के नाम जारी संदेश में कहा कि, ‘कोरोना से जीती जंग कहीं हम हार न जाएं, इसलिए हर जरूरी सावधानी अपनाएं.’

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

प्रदेश में लगातार कम होते केसों के चलते सरकार और लोगों ने यह मान लिया कि प्रदेश से यह मर्ज चला गया. इसी के चलते स्कूल, कालेज, मॉल, मंदिर, संस्थान सभी कुछ खुल गए. भीड़ वाले क्षेत्रों में कोरोना के नियमों, सोशल डिस्टेसिंग की लोग खूब धज्जियां उड़ाने लगे. देश के पांच राज्य पहले से ही कोरोना की दूसरी लहर पर सवार हैं. सिर्फ महाराष्ट्र और केरल से आने वाले लोगों को छोड़कर अन्य सभी को राज्य में बेरोकटोक आने-जाने की छूट है. इन सबके चलते कोरोना ने एक बार फिर वार करना शुरू कर दिया है. पिछले 24 घंटे में ही 110 प्रतिशत केसों में बढ़ोत्तरी इसका प्रमाण है.

टॉप 15 राज्यों में शामिल

राजधानी जयपुर में एक माह बाद एक साथ 40 केस मिले. वहीं डूंगरपुर में कोरोना विस्फोट हुआ और एक दिन में ही पचास केस आ गए. राज्य में पिछले 24 घंटे में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 102 से बढ़कर 215 तक पहुंच गई है. राज्य मेे 21 जनवरी कोे 265 केस मिले थे, उसके बाद अब इतने संक्रमित केस आए. इसके साथ ही राज्य पिछले 24 घंटे में पॉजिटिव मरीजों के मिलने के मामले मे देश के टॉप 15 राज्यों में शामिल हो गया हैे.

कांग्रेस विधायक नहीं लगवा रहे टीका

राजस्थान में 10 मंत्रियों और 58 विधायकोें को कोरोना हुआ. वैक्सीन आने के बाद से सरकार लगातार वैक्सीनेशन के लिए अभियान चला रही है। लाखों लोगों को वैक्सीन लग भी चुकी है. बीजेपी विधायक तो कोरोना का टीका लगवा रहे हैं, लेकिन एक—दो को छोड़कर कांग्रेस के विधायकों को वैक्सीनेशन नहीं कराया है. ऐसे में कांग्रेस और सरकार पर पर उपदेश कुशल बहुतेरे की कहावत चरितार्थ हो रही है।

मर्ज बढ़ने के ये रहे कारण

  • मास्क के प्रति जागरुकता बढ़ी है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर भी बगैर मास्क लगाकर घूमने वालों को पूछने वाला कोई नहीं है. चालान की कार्रवाई नाममात्र की है.
  • सार्वजनिक स्थानों रेलवे स्टेशन, अस्पताल, बस स्टैंड, धाार्मिक स्थल, शिक्षण संस्थानों में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना अब पहले जैसी नहीं हो रही है.
  • दूसरे राज्यों से आने वालों पर अब निगरानी नहीं हो रही है. महाराष्ट्र और केरल को छोड़ दें तो अन्य राज्यों के लोगों के लिए सख्ती या मॉनिटरिंग की कोई व्यवस्था नहीं है.
  • पॉजिटिव मरीज मिलने पर उसकी पहले जैसी निगरानी नहीं हो रही है न ही क्वारेंटाइन होने की सख्ती है, जिससे संक्रमण दूसरे लोगों में भी फैलने का खतरा बना हुआ है.
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights