दिल्ली पब्लिक स्कूल में स्कॉलर बेज सेरेमनी का आयोजन किया गया

WhatsApp-Image-2023-04-21-at-7.25.47-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। दिल्ली पब्लिक स्कूल में स्कॉलर बेज सेरेमनी का आयोजन किया गया। nकार्यक्रम का शुभारंभ डीआईओएस डॉ प्रवेश कुमार तथा आईआरएस तरुण कुमार द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद कार्यक्रम में बच्चों की शैक्षणिक उत्कृष्टता के आधार पर ओवरऑल टॉपर्स,सब्जेक्ट टॉपर्स, तथा इंप्रूवमेंट छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। यह सिलसिला लगातार टॉपर्स के साथ चलता रहा। कार्यक्रम में बहुत से रंगारंग कार्यक्रम नृत्य गायन तथा वादन जो सभी विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए गए ,जिनको बहुत सराहा गया तथा पूरा परिसर विद्यालय बैंड व गीतों से गुंजायमान रहा। इसके बाद विद्यालय के ओवरऑल टॉपर चुने गए टॉपर्स को टाई लगाकर ट्राफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया,इसी के साथ विषय वार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सैकड़ों छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया जिसमें मंथन के छात्र-छात्राएं तथा ब्रॉडकास्टर ऑफ द डे के छात्र छात्राएं भी शामिल रहे उनको भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा गाए गए गीत तथा उनके पैरों की थाप ने सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि डॉ प्रवेश कुमार ने कहा

कि- शिक्षा के क्षेत्र में अब्बल आना मेधावीओं की शान है इस शान को सम्मान स्वरूप हर्ष के साथ मनाना चाहिए तथा सभी छात्र छात्राओं को इन मेधावीयों से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा जीत का परचम सभी को लहराना चाहिए, उन्होंने कहा डीपीएस बदायूं इन बच्चों के पक्ष में बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है जो प्रशंसनीय है।

विद्यालय के फाइनेंस डायरेक्टर आशीष सक्सेना ने कहा कि वे सभी सम्मान के हकदार हैं जो इस दौड़ में शामिल होने वाले हैं या शामिल होने का मानस बना रहे हैं

जिन्हें अवार्ड नहीं मिला उन्हें निराश ना होकर प्रोत्साहित होना चाहिए कि आने वाली एक्सीलेंस लिस्ट में उनका भी नाम दाखिल हो,अनुशासन व एकाग्रता ही सामान्य बालक को विशिष्ट छात्र बनाती है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या भावना कौशिक ने कहा कि बच्चे, शिक्षक व अभिभावकों के संतुलित सहयोग से ही बेहतर प्रदर्शन कर पाते हैं आज जिन्हें सम्मानित किया जा रहा है उनके सम्मान में अभिभावकों का भी सम्मान निहित है। इसी के साथ विद्यालय के लिए एक बड़े ही गर्व की बात है

कि डीपीएस की ही दो छात्राएं सुहानी सिंह कक्षा -9 तथा लवीजा जुबेर कक्षा-5 बडिंग ऑथर्स के रूप में चुनी गई जो स्वयं से एक-एक किताब लिख रही हैं जिनके टाइटल हैं

–नेवर गिव अप व समथिंग व्हाट आई फील के कवर पेज का विमोचन आज विद्यालय कार्यक्रम में किया गया तथा इनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें सराहा गया।


इस शुभ अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर विवेक भारती उप प्रधानाचार्य राजीव सामंतो समस्त शिक्षक गण अभिभावक व छात्र- छात्राएं मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका शिल्पा राणा, जसलीन व शिवानी यादव के द्वारा किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights