पुलिस कांस्टेबल का एक महिला के साथ अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

download-2-17
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

कानपुर। औरैया जिले के दिबियापुर थाने में तैनात पुलिस कांस्टेबल का एक महिला के साथ अश्लील विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर हड़कंप मच गया। विभाग के शर्मसार होने पर सीओ ने थाने पहुंचकर मामले की जांच की। रिपोर्ट के आधार पर एसपी ने सिपाही प्रमोद को निलंबित कर दिया है। साथ ही सर्विलांस की मदद से अपलोड वीडियो को डिलीट कराने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला के सोशल मीडिया अकाउंट से मंगलवार की सुबह एक वीडियो अपलोड हुआ। इसमें दिबियापुर थाने के सिपाही प्रमोद के साथ महिला का अश्लील वीडियो था। इसके बाद महिला के फेसबुक अकाउंट पर ही एक पोस्ट आई। इसमें लिखा कि सिपाही के कारण पीड़िता आत्महत्या करने जा रही है। इसके साथ ही महिला के साथ सिपाही का एक अन्य विडियो भी डाला गया। महिला के फेसबुक अकाउंट पर विडियो आते ही काफी गंदे कमेंट आने लगे। पुलिस विभाग को भनक लगी तो, विभाग में भी हड़कंप मच गया। सीओ प्रदीप कुमार ने दिबियापुर थाने पहुंचकर महिला, थाने के सिपाही प्रमोद से पूछताछ की। कई घंटे की पड़ताल के बाद सीओ ने मामले की जांच रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को भेजी है। एसपी चारु निगम ने बताया कि मामले की जांच के बाद सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। महिला ने बताया है कि उसकी शादी 2021 में हुई थी। 20 फरवरी 2023 को पीड़िता का अपने पति से तलाक हो गया। महिला का पति अपराधी किस्म का है। 17 अप्रैल को पति ने महिला के साथ मारपीट की। साथ ही महिला का मोबाइल छीन लिया। महिला के आपत्ति जनक वीडियो महिला की ही फेसबुक आईडी पर अपलोड कर दिए। महिला की तहरीर पर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। साथ ही सर्विलांस की मदद से सोशल सोशल मीडिया पर अपलोड वीडियो डिलीट करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने महिला की अस्मिता का ख्याल करते हुए लोगों से वीडियो वायरल न करने की अपील की है। एसपी चारु निगम ने बताया कि गलत आचरण के कारण सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही साइबर सेल की मदद से उस मोबाइल से इंस्टाग्राम और फेसबुक से वीडियो हटवाए जा रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights