उझानी। गुरुवार की दोपहर नगर के पंखा रोड स्थित सहकारी क्रय विक्रय समिति में समिति के प्रबंधन कमेटी हेतु लगातार दूसरी बार नगर के मौहल्ला नझियाई निवासी पंडित किशन चंद शर्मा को सभापति और नेत्रपाल सिंह उप सभापति निर्विरोध चुने गए हैं। इस मौके पर विमल कृष्ण अग्रवाल, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, अंकुर वार्ष्णेय, अरुण अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, पंडित कृपाराम शर्मा, हरिओम गुप्ता, भाजपा नगर अध्यक्ष अखिल अग्रवाल, राहुल शंखधार, ओमप्रकाश शर्मा,अमित गुप्ता, भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज के अध्यक्ष राजन मेहंदीरत्ता, जयपाल थरेजा समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे। सभी गणमान्य लोगों ने चुने गए सभापति का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। सभापति ने आए हुए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।