फल मंडी के पास लगी भीषण आग

download-8-2
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

आगरा। रकाबगंज स्थित पुरानी सब्जी एवं फल मंडी के पास रसायन के गोदाम में मंगलवार काे भीषण आग लग गई। ड्रमों में विस्फोट से रसायन जमीन पर बहने लगा। इससे जमीन और आसपास की नाली में भी आग की लपटें निकलने लगीं। जिससे वहां आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी और दहशत फैल गई। मौके पर फायर ब्रिगेड की कई दमकल पहुंच गई। घटना दोपहर करीब तीन बजे की है। देवरी रोड निवासी राजेश का रसायन का गोदाम है। बताया जाता है कि गोदाम पर काम करने वाला युवक वहां पर सामान रखकर गया था। जिसके कुछ मिनट बाद ही आग लग गई। आसपास लगने वाली सब्जी मंडी में मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। रसायन के जमीन पर बहने से लगी आग को देख आसपसा के लोग भागने लगे। मौके पर पहुंची दमकल की गाडी ने आग को काबू करने का प्रयास आरंभ किया। जिससे लोगों का साहस बढ़ा। वह भी आग बुझाने में जुट गए। आसपास की नाली में मिट्टी डालकर आग को काबू में किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights