बदायू में कांग्रेस के सचिव तौकीर आलम, ब्रज प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित का जोरदार स्वागत

WhatsApp-Image-2023-04-11-at-7.57.52-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव तौकीर आलम, ब्रज प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित जी का आगमन अपराहन 2:00 कछला पर हुआ , जहां पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह के नेतृत्व में कांग्रे जनों ने उनका स्वागत किया ।उसके उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर निकाय संबंधी बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रांत के प्रभारी जनाब तौकीर आलम ने उपस्थित कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा की पूरे जनपद में सभी नगर पालिका व नगर पंचायतों पर कांग्रेस के प्रत्याशी लड़ने चाहिए और सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है अपनी मेहनत से अच्छे कांग्रेस प्रत्याशियों को चुनाव में उतारा जाए। प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित जी ने कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की कि वह मेहनत करके अच्छे से अच्छे कार्यकर्ता निकाय चुनाव में उतारेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव कुमुद गंगवार ने कहा की पूरे जनपद के हर वार्ड में कांग्रेस के प्रत्याशी उतारने चाहिए। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप जी ने कहा की पदाधिकारियों को एक अवसर है कि वह भी जब जिंदाबाद मुर्दाबाद करते हैं तो वह भी इन चुनावों में लड़कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह ने उपस्थित राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों को भरोसा दिलाया की जनपद में पूरी मेहनत से निकाय चुनाव लड़ कर कांग्रेश की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी और निश्चित रूप से जीतने वाले कैंडिडेट होंगे उन पर विशेष मेहनत करने का प्रयास कर हाईकमान के अपेक्षा के अनुरूप हम लोग कड़ी मेहनत से काम करेंगे ।निकाय चुनाव बैठक में जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुनीता सिंह उपाध्यक्षा उपासना सिंह जिला युवक कांग्रेस के अध्यक्ष राजवीर सिंह जिला कांग्रेस कमेटी के मुख्य महासचिव अंकित चौहान रजनी सिंह सोमेंद्र सिंह यादव उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी आतिफ खान उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सुरेश राठौर जिला उपाध्यक्ष माधवी साहू ने भी अपने विचार रखे ।इस अवसर पर मीनाक्षी वर्मा एडवोकेट ने कांग्रेसी सदस्य ग्रहण की। इसके उपरांत अपराहन 5:00 बजे ग्राम सलारपुर में नुक्कड़ सभा को प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार ने संबोधित किया एवं उसी गांव में ग्राम वासियों के साथ रोजा इफ्तार भी कराया गया इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights