दुनिया को इस साल नहीं मिलेगा कोरोना महामारी से छुटकारा – WHO

2020_4image_12_16_286483415corona1-750x430
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

जिनेवा। दुनिया में भारत समेत ज्यादातर देशों में कोरोना को हराने के लिए वैक्सीनेशन ड्राइव भी चल रहा है. इस बीच वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन  ने कहा है कि दुनिया को इस साल कोरोना से छुटकारा नहीं मिलेगा. WHO के इमरजेंसी डायरेक्टर माइकल रेयान ने सोमवार को चेतावनी देते हुए ये बातें कहीं. उन्होंने कहा कि पिछले हफ्तों में दुनियाभर में कोरोना के मामले बढ़े हैं. इससे हमें सबक लेने की जरूरत है.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

माइकल रेयान ने कहा, ‘यह सोचना गलत है कि इस साल दुनिया को कोरोना की लड़ाई में सफलता मिल जाएगी, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों और मौतों को कम कर के इस त्रासदी से बाहर निकला जा सकता है.’ www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक अब तक 9 करोड़ 6 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं. इस वायरस से अब तक 25 लाख 49 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं.

कोरोना के मामले बढ़ना चिंता का विषय: गेब्रेसिएस
WHO चीफ ट्रेडोस गेब्रेसिएस ने कहा कि पिछले हफ्ते यूरोप, अमेरिका और दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में कोरोना के मामले बढ़े हैं. ऐसा पिछले 7 हफ्तों में पहली बार देखा गया है. उन्होंने कहा कि यह बहुत ही निराशाजनक है. इसकी एक बड़ी वजह कई देशों में सख्तियों में छूट हो सकती है. लोग लापरवाही बरत रहे हैं, जिससे कोरोना वैरिएंट तेजी से फैल रहा है.

अफ्रीकी देशों में वैक्सीनेशन शुरू
इस बीज अफ्रीकी देशों में कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन शुरू हो गया है. WHO ने बताया कि पश्चिमी अफ्रीकी देश घाना और कोट-डिवॉय में लोगों को टीका लगाने की शुरुआत हो गई है. पिछले हफ्ते ही दोनों देशों में सीरम इंस्टीट्यूट ने एस्ट्राजेनेका-ऑक्सफोर्ड की वैक्सीन पहुंचाई है. घाना को 24 फरवरी को वैक्सीन की 6 लाख डोज और इसके दो दिन बाद कोट-डिवॉय को 5.04 लाख डोज मिले थे. सभी देशों तक वैक्सीन पहुंचाने के अभियान कोवैक्स के तहत यहां वैक्सीन पहुंचाई गई है.

भारत में कोरोना के कितने केस?
देश में कोरोना वायरस संक्रमण एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है. मौजूदा समय कोरोना संक्रमण (Covid 19) के नए मामलों पर गौर करें तो पता चलता है कि देश के 22 राज्‍यों के 140 जिलों में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी आई है. वहीं भारत में इस समय कोरोना वायरस संक्रमण के 1.68 लाख एक्टिव केस हैं. इस मामले में देश दुनिया में फिर 13वें नंबर पर पहुंच गया है.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights