मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का ग्राम नरऊ में जिलाधिकारी ने किया शुभारम्भ

March 1, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बदायूं । राजकीय महाविद्यालय बदायूं में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना विवेकानंद इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ ग्राम नरऊ बुजुर्ग के प्राथमिक विद्यालय में जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने देवी सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया।
मुख्य अतिथि जिलाधिकारी कुमार प्रशांत को प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सपना शर्मा ने बैज लगाकर स्वागत किया। शिविर का पहला दिन राष्ट्र सेवा संकल्पना दिवस के रूप में मनाया गया। शिविरार्थियों से संवाद कायम करते हुए जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से समाज की सेवा करते हुए स्वयं के व्यक्तित्व का विकास करना ही स्वयंसेवीओं का लक्ष्य होना चाहिए। समाज में व्याप्त समस्याएं, कुरीतियां,व कुप्रथाएं जागरूकता के अभाव के कारण होता है।उन्होंने कहा कि युवा बौद्धिक पीढ़ी छात्र समुदाय से ही अपेक्षाएं हैं कि वे राष्ट्र के पुनर्निर्माण में सहभागी बने। जिलाधिकारी ने अपने उद्बोधन के पूर्व सभी से संवाद कायम किया और गांव में सर्वेक्षण के बाद की अनुभूतियों को जाना। सुरजीत सागर,सिद्धि परमार, श्याम बाबू, समीक्षा यादव, अभिलाषा यादव, गीतांजलि सिंह,अनुराधा पाल आदि ने एनएसएस के माध्यम से प्राप्त सामाजिक अनुभव एवं ग्रामीण ग्रामीण समाज की समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष प्रगट किया। छात्र छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त समस्याओं का जड़ जन जागरूकता का अभाव है और यही जागरूकता उत्पन्न करने का कार्य राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि समस्याएं तो सभी बताते हैं किंतु समाधान स्वयं के द्वारा होगा ऐसी अनुभूति कम लोग ही करते हैं।
उद्घाटन सत्र का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने किया तथा मुख्य अतिथि कुमार प्रशांत के प्रति आभार ज्ञापित किया।
शिविर के प्रथम दिन स्वयंसेवियों ने रैली निकालकर ग्राम वासियों को विभिन्न प्रकार की समस्याओं के निदान के प्रति जागरूक किया। प्रथम दिवस टोलियों का गठन किया गया तथा उन्हें दायित्व सौंपे गए। बौद्धिक सत्र में मुख्य वक्ता डॉ संजीव राठौर ने राष्ट्र सेवा संकल्पना के लिए छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। बौद्धिक सत्र की अध्यक्षता भौतिक विज्ञान की प्रभारी डॉ श्रद्धा गुप्ता ने किया। डॉ गुप्ता ने कहा कि संकल्प का विकल्प नहीं होता अतः सभी छात्र छात्राएं अपने संकल्प के प्रति दृढ़ निश्चय को स्थापित करें।बौद्धिक सत्र का संचालन कुमारी अभिलाषा यादव ने किया। बौद्धिक सत्र में गीतांजलि सिंह, अनुराधा पाल,समीक्षा यादव, गुरु चरण गुप्ता आदि ने विचार व्यक्त किए।समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर मोहित मिश्रा, योगेश शर्मा,अंकित पटेल, नितिन सक्सेना, अभिषेक यादव, मुकुल राठौर, हितेंद्र कुमार, पल्लवी तोमर,आस्था शर्मा, अलीना आफाक, कामिनी शाक्य, सोनाक्षी सिंह,नरगिस खान, रितिका, अंशुल कुमार,रितिक कुमार, देवांश श्रीवास्तव,प्रशांत, एकता सक्सेना, आदि सक्रिय रुप से सहयोग प्रदान किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights