मुख्य समाचार पर जाएँ
Thursday, 22 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 28.9 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सीएम सिटी में शुरू हुआ कोरोना का टीकाकरण

March 1, 2021By sharad kumar0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गोरखपुर। गोरखपुर में तीसरे चरण में जिला चिकित्‍सालय, बीआरडी मेडिकल काॅलेज और निजी नर्सिंगहोम शाही ग्‍लोबल हास्पिटल में वैक्‍सीनेशन की प्रक्रिया को शुरू किया गया. टीकाकरण के लिए पूर्व में पंजीकरण कराना होगा. इसके अलावा आधार कार्ड के साथ निजी नर्सिंगहोम में पहुंचकर भी टीकाकरण कराया जा सकता है. तीसरे चरण में 60 साल से अधिक उम्र और 45 से 59 साल की उम्र के बीमार लोगों को टीका लगना शुरू हुआ है. गोरखपुर के जिला चिकित्‍सालय पर गोरखपुर के महापौर भी टीकाकरण के लिए पहुंचे.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गोरखपुर के सीएमओ सुधाकर पांडे का कहना है कि हर व्यक्ति को टीका लगवाना चाहिए. भले ही उसके क्षेत्र या फिर उसके जिले में कोरोना का प्रकोप कम हो. क्योंकि इसका वायरस बहुत तेजी से फैलता है. और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति तक जाने में समय नहीं लगेगा. इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को टीका लगवाना जरूरी है. सीएमओ के मुताबिक, डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हार्ट, किडनी और लीवर जैसी रोगों से पीड़ित व्यक्ति को ये टीका जरूर लगवाना चाहिए. पर इन रोगों के बारे में टीकाकरण से पहले वहां पर जरूर बताना चाहिए. जिससे जो सावधानियां अपनाई जानी हैं उसे अपनाया जा सके.
पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध
गोरखपुर में दोनों स्वदेशी वैक्सीन उपलब्ध है. कोरोना वैक्सीन और कोविशील्ड दोनों वैक्सीन लगाई जा रही है. पर जिस व्यक्ति को पहला डोज जिस कंपनी की वैक्सीन लगाई जा रही है उसी कंपनी का दूसरा डोज भी लगाया जा रहा है. सीएमओ बताते हैं कि जिले में पर्याप्त संख्या में वैक्सीन उपलब्ध है. इस बीमारी को तभी खत्म किया जा सकेगा जब अधिक-अधिक व्यक्ति को टीका लग जायेगा.

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights