कोरोना का खतरा और खुद की हत्या का डर

download-20
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

रूस-यूक्रेन का युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपनी हत्या का डर सताने लगा है। वह अपनी जान बचाने के लिए सीक्रेट ट्रेन और रूट का इस्तेमाल कर रहे हैं। रूस की संघीय सुरक्षा सेवा (एफएसओ) के पूर्व गार्ड ग्लीब काराकुलोव ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की रक्षा के लिए किए गए तमाम उपायों के बारे में जानकारी दी है। काराकुलोव ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति के अलग-अलग शहरों में एक तरह के ऑफिस है। वो अपने ठिकाने को छिपाने के लिए एक गुप्त ट्रेन नेटवर्क का इस्तेमाल करते है। बता दें, ग्लीब काराकुलोव ने पुतिन से जुड़ी यह जानकारी एक राजनीतिक सूचना संगठन डोजियर सेंटर के साथ इंटरव्यू में दी है। ग्लीब ने बताया कि वह रूसी नेता के साथ 180 से अधिक यात्रा कर चुका है। ग्लीब काराकुलोव ने बताया कि रूसी राष्ट्रपति को सबसे ज्यादा कोविड और अपनी जिंदगी खोने का डर है। वह अधिकतर समय अपने निजी आवासों में बिताते हैं, जिन्हें बंकर कहा जाता है। इसके साथ ही वह लोगों से दूर रहते हैं। वह अभी भी कोविड के दौरान लगे लॉकडाउन के नियमों का पालन कर रहे हैं। वह बहुत ही आत्म केंद्रित नेता हैं। उन्हें अपनी चिंता रहती है। अगर कोई कार्यक्रम होने वाला होता है तो उसमें शामिल होने वाले लोगों को दो सप्ताह पहले से ही एकांतवास में रहना होता है। एकांतवास में रहे कर्मचारी ही एक कमरे में उनके साथ काम कर सकते हैं। वहीं ग्लीब ने बताया कि पुतिन को टेक्नोलॉजी नहीं पसंद है। वह फोन या इंटरनेट का उपयोग नहीं करते हैं। पुतिन जानकारी लेने के लिए अपने करीब लोगों की मदद लेते हैं। फएसओ के पूर्व गार्ड ग्लीब काराकुलोव ने एक और रोचक खुलासा किया। उन्होंने कहा कि रूसी राष्ट्रपति अगर लंबे समय के लिए यात्रा करते हैं, तो वह अपने निजी वाहन का उपयोग करते हैं। पुतिन की गुप्त सेवाएं विदेशी खुफिया से उनकी गतिविधियों को छिपाने और हत्या के किसी भी कोशिश को रोकने के लिए नकली मोटरसाइकिल और विमानों का इस्तेमाल करती हैं। इसका कारण यह है कि इन वाहनों को ट्रैक नहीं किया जा सकता है। ग्लीब काराकुलोव ने दावा किया कि अन्य देशों की यात्राओं के दौरान व्लादिमीर पुतिन अपने साथ एक टेलीफोन बूथ ले जाते हैं, जिसमें एक वर्कस्टेशन और टेलीफोन होता है। साथ ही रूसी राष्ट्रपति के विदेश दौरे पर फायर फाइटर, फुड टेस्टर और इंजीनियर शामिल होते है व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य पर ग्लीब काराकुलोव ने कहा कि रूसी नेता का नियमित मेडिकल चेकअप होता है। वह अपनी उम्र के कई अन्य लोगों की तुलना में काफी स्वास्थ्य है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights