यूपी में फिर बदलने वाला है मौसम का मिजाज,इस तारीख को तेज बारिश और गिरेंगे ओले

download-3-5
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और प्रदेश के सभी जिलों में तापमान बढ़ने लगा है।बीते दो दिनों से सुबह आठ बजे से धूप लोगों को परेशान करने लगी है।दोपहर बाद सड़कों पर सन्नाटा भी दिखाई देने लगा है। लखनऊ मौसम केंद्र के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की वजह से 1 और 2 अप्रैल को मौसम का मिजाज बिगड़ेगा, जिससे लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिर सकते है।तेज बारिश के कारण तापमान गिरने का असर 5 अप्रैल तक रहेगा।इस बीच आज बुधवार लखनऊ का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है।प्रदेश के दूसरे जिलों की बात करें तो वाराणसी इलाहाबाद झांसी और आगरा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से लेकर 35 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।इलाहाबाद झांसी और आगरा सबसे गर्म रहने वाले हैं।बरेली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जाएगा। लखनऊ मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि दो दिन बाद जब मौसम में बदलाव होगा तो पश्चिमी विक्षोभ की वजह से तापमान में गिरावट होगी,जिससे गर्मी से राहत मिलेगी और एक बार फिर तेज हवाएं भी चलेंगी। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते 1 और 2 अप्रैल को मौसम बिगड़ने के साथ लखनऊ समेत कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights