बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव रिसौली में चल रही श्रीमद भागवत कथा के चौथे दिन कथावाचक आचार्य परमानंद महाराज ने कहा कि भगवान का असली शत्रु अंहकार होता है। इसलिए मानव को भगवान का नाम प्रतिदिन लेना चाहिए, जो लोग धार्मिक कार्य को कल पर टाल देते है वह कल कभी आता ही नहीं है। उन्होने कहा कि मनुष्य को कभी अहंकार नही करना चाहिए, क्योकि परमात्मा का सबसे बडा शत्रु अहंकार ही होता है। इस जीवन का भरोसा नही इसलिये कोई भी धर्म का कार्य कल पर नही छोड़ना चाहिए। क्योकि कल कभी आता ही नही है। यह बात रावण ने युध्द भूमि में मरते समय राम से कही थी कि मैने कई जरूरी काम कल पर टाल दिये। मगर आज तक कल नही आया। इस मौके पर सैकड़ो श्रोता मौजूद रहे।