मदर एथीना स्कूल में बच्चों की माँओं के सम्मान में भव्य रूप में ‘मदर्स मीट’ कार्यक्रम हुआ

WhatsApp-Image-2023-03-19-at-8.11.16-PM
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। मदर एथीना स्कूल में आज बच्चों की माँओं के सम्मान में एक शानदार ‘मदर्स मीट’ का आयोजन किया।
जिसके अंतर्गत स्कूल के बच्चों की माँओं के साथ-साथ अन्य बच्चों की माँओं को भी आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के प्रथम एवं द्वितीय भाग में मुख्य अतिथि के रूप में क्रमशः डॉ० रूचि गुप्ता एवं डॉ०अक्षिता पवार, डॉ० शिखा गुप्ता को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में सभी माँओं के लिए विभिन्न खेलों,नृत्य, लघु नाटिका आदि का आयोजन भी किया गया था। जिसमें प्रतिभाग कर सभी माँओं ने बहुत आनंद
का अनुभव किया। बच्चों की माँओं ने कार्यक्रम में जमकर नृत्य किया, कुर्सी दौड़, पिकिंग बलून के साथ-साथ गायन प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों के लिए झूलों आदि की व्यवस्था भी की गई थी जिसमें बच्चों ने जमकर मस्ती की। माँओं की अधिक संख्या को देखते हुए कार्यक्रम को दो भागों में विभाजित किया गया था। सभी मेहमानों के लिए जलपान की व्यवस्था भी की गई थी ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि एक बच्चे के विद्यार्थी जीवन में उसकी माँ की भूमिका बहुत अहम होती है वह उसकी शिक्षा के साथ-साथ उसके सम्पूर्ण व्यक्तित्व को भी प्रभावित करती है। अतः ऐसी अतुलनीय माँओं को बच्चों के शैक्षिक जीवन की महत्त्वपूर्ण कड़ी उनके विद्यालय में उनका सम्मान तथा उनकी सहभागिता परम आवश्यक हो जाती है। मदर एथीना स्कूल द्वारा ऐसी कार्यक्रम की पहल से हमने बहुत से बच्चों की माताओं से यह अनुभव प्राप्त किया कि यह अवसर उनके जीवन का सबसे महत्त्वपूर्ण एवं संवेदनशील भाग रहा है। जहाँ उन्होंने अपना एक अलग परिचय प्राप्त किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights