मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन कल बरेली में

0000222222
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायू। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 के अवसर पर 28 फरवरी 2023 को श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन जिला विज्ञान क्लब बदायूं ,विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा किया गया था, जिसमें जनपद के श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मदर एथेना स्कूल ,मदर पब्लिक स्कूल, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बदायूं, सिग्नल मिशन गर्ल्स इंटर कॉलेज बदायूं, भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं, जीलॉट पब्लिक स्कूल बदायूं के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विज्ञान मॉडल मंडल स्तर पर प्रतिभाग हेतु चयनित किए गए मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन 17 मार्च 2023 को राजकीय इंटर कॉलेज बरेली में पूर्वान्ह 11ः00 बजे से किया जाएगा। इस संबंध में जिला विज्ञान क्लब बदायूं के सचिव एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर प्रवेश कुमार ने सभी चयनित 15 विज्ञान मॉडल को मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुविधा के लिए बस की व्यवस्था की गई है, जो पूर्वान्ह 9ः00 बजे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर उपलब्ध रहेगी और उसी बस से विद्यार्थी व शिक्षक बरेली से वापस लौटेंगे। जिला विज्ञान क्लब बदायूं के समन्वयक विवेक जौहरी ने बताया कि प्रत्येक मॉडल के साथ अधिकतम 2 विद्यार्थी एवं एक शिक्षक मंडलीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने हेतु बस द्वारा 12ः00 बजे बरेली जाएंगे। प्रदर्शनी स्थल पर सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगी शिक्षकों शिक्षिकाओं के जलपान एवं भोजन की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी और वहां उपस्थित विजेताओं को जिला विज्ञान क्लब, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। मंडल स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन जिला विज्ञान क्लब बरेली द्वारा किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights