कांग्रेस दस मार्च को स्टेट बैंक शाखाओं पर धरना प्रदर्शन करेगी

WhatsApp-Image-2023-03-09-at-6.20.15-PM
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायू। प्रांतीय आवाहन पर कल दस मार्च को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा उनके क्षेत्र में पडने वाले स्टेट बैंक की शाखाओं के समक्ष धरना प्रदर्शन कर सक्षम अधिकारी को 1 सूत्री ज्ञापन दिया जाएगा। इसी क्रम में पूर्वान्ह 10:30 बजे जगत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सोनपाल सिंह, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुनीता सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर जी के नेतृत्व में रसूलपुर दौरीं स्टेट बैंक के सामने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। 11:30 कादरचौक स्टेट बैंक के समक्ष श्री ओमबीर शाक्य, जिला कांग्रेस पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष श्री मोरपाल प्रजापति श्री इगलास हुसैन के संयुक्त नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा ।12:30 पर उझानी नगर में स्टेट बैंक के समक्ष डॉक्टर अरुण पाराशर अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी उझानी ,श्री राम बहादुर कश्यप ब्लॉक अध्यक्ष उझानी और श्री अवधेश श्रीवास्तव सचिव जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। ब्लाक अंबियापुर में अपराह्न 2:00 बजे श्री अनुग्रह सिंह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सद्दाम हुसैन अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी बिल्सी एवं सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्री अंकित चौहान मुख्य महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी एवं सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटीज के संयुक्त नेतृत्व में बिल्सी स्टेट बैंक के समक्ष धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा । ब्लॉक दहगंवा में राजवीर सिंह यादव अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस रविशंकर ब्लॉक अध्यक्ष, मनोज कुमार के संयुक्त नेतृत्व में पूर्वान्ह 10:30 बजे दहगंवा स्टेट बैंक के सामने धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा ।अपराहन 12:30 पर राजवीर सिंह यादव अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस कमेटी,जिला महासचिव वसीम कुरेशी ,ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल सिंह के संयुक्त नेतृत्व में सहसवान स्टेट बैंक के समक्ष धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। इसी क्रम में पूर्वान्ह 12:00 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आतिफ खान एवं सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी एजाज खान, एवं ब्लॉक अध्यक्ष अजहर हुसैन के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा ।ब्लॉक समरेर में 1:00 धरना प्रदर्शन कर आतिफ खान जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ,राम सिंह कश्यप सचिव जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक अध्यक्ष इसाक अहमद खान के संयुक्त नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया जाएगा। अपराहन 2:00 म्याऊं में स्टेट बैंक के समक्ष धरना प्रदर्शन कर आतिफ खान उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एवं सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रेम बाबू जाटव सदस्य उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल शाक्य के संयुक्त नेतृत्व में धरना प्रदर्शन दिया जाएगा। अपराहन 3:00 उसावां स्टेट बैंक के समक्ष धरना प्रदर्शन कर आतिफ खान उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एवं सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ब्लॉक अध्यक्ष सुशील कुमार कश्यप के संयुक्त नेतृत्व में धरना प्रदर्शन दिया जायेगा। इन धरना प्रदर्शनों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओंकार सिंह समयानुसार किसी भी ब्लॉक पर जाकर शामिल हो सकते हैं ।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी गण किसी भी ब्लॉक में कार्यक्रम का अवलोकन करने हेतु शामिल हो सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights