बदायूं। नगर पालिका प्रशासन हर साल की तरह शहर के सभी चौराहों पर आकर्षक रंगोली बनवाई है। खास कर जहां होली रखी जाती हे वहा भी रंगोली सजाई गई हे। आपको बता दे कुछ वर्षों पहले पूर्व मंत्री आबिद रजा ने शहर में होली पर चौराहों पर रंगोली बनवाने और शुभकामनाएं देने की परंपरा शुरू की थी,फिर सभी पालिका चेयरमैन इस परंपरा को आगे बढ़ाते रहे,इस बार नगर पालिका में चेयरमैन का कार्यकाल जनवरी में समाप्त हो चुका है,तो पालिका प्रशासन ने इस परंपरा को जिंदा रखा हे। पालिका की ओर से बकायदा रंगोली सजाने का भुगतान किया जाता है। इससे होली पर चौराहे आकर्षक लगते और बहुसंख्यक समुदाय से भावनात्मक जुड़ाव भी होता है।