मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
दुनिया

पाकिस्तान इन दिनों गहरे आर्थिक संकट के दौर से जूझ रहा बलूचिस्तान में 2800 रुपये पहुंचा 20 किलो आटे का दाम

March 5, 2023By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बलूचिस्तान. पाकिस्तान इन दिनों गहरे आर्थिक संकट के दौर से जूझ रहा है. मंहगाई से देश के आंतरिक हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि लोग सड़क पर आकर एक-एक किलो आटे के लिए लाइन लगा रहे हैं. बलूचिस्तान में हाल और भी बेहाल है और यहां क्वेटा में आटे की कीमत 2,800 रुपये प्रति 20 किलो तक पहुंच गई है. इस क्षेत्र में बीते 10 दिनों से गेहूं की आपूर्ति बंद है और मुनाफाखोर इस हाल का पूरा फायदा उठाकर माल कमा रहे हैं.

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, आटे की कमी के बीच बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में आटे की 20 किलोग्राम की बोरी 2640 से 2800 रुपये के बीच बेची जा रही है. वस्तुओं की कमी के कारण क्वेटा में आटे की कीमत आसमान छू रही है. मौके को भांपते हुए मुनाफाखोर सक्रिय हो गए हैं और क्वेटा और उसके आसपास के इलाकों में 2,640 से 2,800 रुपये के बीच 20 किलोग्राम आटे की बोरी बेच रहे हैं.

कंगाली में मुनाफाखोर कमा रहे हैं माल
मंहगाई से जूझ रहे क्वेटा के रहने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित दर पर आटा नहीं मिल पा रहा है और वे अत्यधिक कीमत पर आटा खरीदने के लिए मजबूर हैं. क्षेत्रवासियों ने प्रदेश सरकार से मुनाफाखोरों के खिलाफ कार्रवाई करने और आटे की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है.

10 दिन से नहीं हुई गेहूं की आपूर्ति
इस बीच, फ्लोर मिल्स एसोसिएशन बलूचिस्तान के अध्यक्ष नासिर आगा ने कहा कि पिछले दस दिनों से मिलों को गेहूं की आपूर्ति बंद है. उन्होंने कहा, ‘जनता बलूचिस्तान खाद्य विभाग की लापरवाही की कीमत चुका रही है.’

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights