अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर साईकिल रैली का आयोजन

IMG-20230305-WA0026
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

बदायूँ : 06 मार्च। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को साईकिल रैली का आयोजन जिला कलेक्ट्रेट बदायूँ में किया गया। साईकिल रैली में  जिलाधिकारी मनोज कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. ओ.पी. शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी केशव कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर. सी. एच., आशा कार्यकत्रियों, स्कूली छात्राओं एवं एन.सी.सी. की छात्राओं व दीपमाला गोयल द्वारा स्वयं साईकिल चलाकर रैली को रवाना किया गया। रैली कलेक्ट्रेट बदायूँ से पुलिस लाइन चौराहा, इन्द्राचौक, दातागंज तिराहे से होते हुए पुलिस परेड ग्राउण्ड पर समाप्त हुई। साईकिल रैली में प्रथम पुरुष्कार कु० विनिता, द्वितीय पुरुष्कार कु० बैष्णवी एवं तृतीय पुरुष्कार कु० महक को प्रदान किया गया। साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारीगणों को यादगार के रूप में मोमन्टो भेंट किया गया। पुलिस परेड ग्राउण्ड पर ही अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक गोष्ठी का आयोजन जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में किया गया। गोष्ठी में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं से महिलाओं को लाभ के बारे में विस्तार से बताया गया जहां नारियों की पूजा होती है वहां देवता निवास करते है। जिलाधिकारी द्वारा महिलाओं को इस अवसर पर शिक्षित होना स्वावलम्बी होना बताया एवं साथ ही कहा कि हर क्षेत्र में महिलाएं आगे है, महिलाओं को बढ़-चढ़कर प्रत्येक क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चि करते हुए नेतृत्वकर्ता के रूप में आगे आना चाहिए साथ ही उन्होंने बताया प्रत्येक विभाग में महिलाएं पदासीन हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माता-पिता अपनी बेटी की शादियों तभी करें जब तक वह शिक्षित होकर स्वयं अपने पैरों पर खड़ी न हो जाए जिससे आने वाले भविष्य में किसी भी समस्या का सामना न करना पड़े। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि महिलाएं अब कन्धे से कन्धा मिलाकर कहावत को पीछे छोड़कर नेतृत्वकर्ता के रूप में उभरकर सामने आयी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रत्येक महिला को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए जिससे वह अपने परिवार व समाज की जिम्मेदारी का निर्वहन बेहतर तरीके के कर सके। महिला आज बेचारी नहीं है महिला पुरुष की जन्मदाता है जननी है संस्कारीपुरुष का निर्माण एक महिला के द्वारा ही होता है। जब एक महिला शिक्षित होती है तो परिवार, समाज के साथ साथ देश को भी उन्नति की ओर ले जाती है। जब देश की महिलाएं स्वस्थ एवं शिक्षित होगी तभी स्वस्थ समाज का निर्माण होगा। इस अवसर पर दीपमाला गोयल आदि लोग उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights