उझानी :- जिला ताइक्वांडो संघ,बदायूं के अध्यक्षराजन मेंहदीरत्ता के अनुसार आगरा ताइक्वांडो के 11 खिलाड़ियों ने उत्तीर्ण की यलो बैल्ट परीक्षा जो इस प्रकार हैं-श्रेया पाल एवं अनंत मौर्य (ब्लू बैल्ट )।अबुद्धय तोमर,कजित शर्मा शर्मा,पूर्णिमा गुप्ता,ईप्सा तोमर,विराट वार्ष्णेय,अर्जित यादव, दीप्तांशु राठौर,अक्षिता साहू एवं पूर्णिमा गुप्ता (सभी ग्रीन वन बैल्ट) ने ताइक्वान्डो प्रशिक्षक/सचिव अजय पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में ज़िला ताइक्वांडो संघ,बदायूं द्वारा आयोजित कलर बैल्ट परीक्षा उत्तीर्ण की।बैल्ट परीक्षा उर्त्तीण करने पर बदायूं स्थित अध्यक्षराजन मेंहदीरत्ता के निवास पंजाबी कॉलोनी उझानी पर जिला ताइक्वान्डो संघ,बदायूं के द्वारा खिलाड़ियों को बैल्ट पहनाई गई एवं प्रमाणपत्र भी प्रदान किए ।अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं जिला ताइक्वांडो संघ,बदायूं सचिव अजय पाल सिंह,श्रीमती प्रिया राना,श्रीमती कमलेश,भवर पाल राठौर एवं हरीश कुमार त्यागी ने सभी उत्तीर्ण खिलाड़ियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।