चित्रकूट। श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट अंतर्गत सदगुरु शिक्षा समिति जानकीकुंड के तत्त्वावधान में संचालित विद्याधाम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए आशीर्वाद समारोह का भव्य आयोजन किया गया, आशीर्वाद समारोह के आयोजन का शुभारंभ ट्रस्ट के ट्रस्टी एवम डायरेक्टर डा बी के जैन व सदगुरु शिक्षा समिति की अध्यक्षा ऊषा जैन ने गुरु पूजन एवम दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओ ने अनेको रंगारंग कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी। वही इस कार्यक्रम के अवसर पर ट्रस्टी डॉ बी.के.जैन वअध्यक्षा शिक्षा समिति उषा बी. जैन एवं सभी गुरुजनों ने 12, वीं के सभी छात्र छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।