दहेज की मांग को लेकर ससुरालीजन ने विवाहिता को फरसा मारकर किया घायल, मुकदमा दर्ज

EE
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी | कोतवाली क्षेत्र में ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट करने के साथ ही फरसा मारकर घायल कर दिया । घायल विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने ससुरालीजन पर मुकदमा दर्ज किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

शनिवार को कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अब्दुल्लागंज के रहने वाली पूनम पुत्री लटूरी ने पुलिस को दी तहरीर में लिखा है कि उसकी शादी 19 नवम्बर 2013 को उझानी थाना क्षेत्र के ग्राम तेलिया नगला के रहने वाले रामभरोसे के बेटे ज्ञानप्रकाश के साथ हुई थी । उसके पिता ने अपनी हैसियत से ज्यादा शादी में रुपए खर्च किए थे फिर भी उसके ससुराल वाले दहेज से नाखुश थे । वह दहेज में बुलट मोटर साइकिल की मांग करते थे और उसे प्रताडित कर आए दिन मारपीट करते थे । इसी बीच उनके तीन बच्चे भी पैदा हो गए लेकिन फिर भी ससुरालीजन बुलट मोटर साइकिल की मांग पूरी न होने पर उसे अक्सर मारते पीटते थे । तहरीर मे लिखा है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके पति ज्ञानप्रकाश, ससुर रामभरोसे पुत्र मूलचंद्र, सास मुन्नी व देवर रामनरेश ने उसे जान से मारने की योजना बनाई तो उसने अपने माता – पिता को सूचना दी । सूचना मिलने पर 9 फरवरी 2023 को दोपहर एक बजे उसके पिता लटूरी पुत्र पूरन लाल व उसका भाई सुधीर पुत्र लटूरी व रामौतार पुत्र पूरनलाल उसके घर आए । तो उस समय उसके ससुरालीजन उसके साथ मारपीट कर रहे थे। जब उसके मायके वालों ने गांव वालों की मदद से बचाने का प्रयास किया तो उसके पति ज्ञानप्रकाश ने उसके सिर में फरसा मारकर घायल कर दिया ।तहरीर में लिखा है कि उसके पिता ने घटना की सूचना पीआरवी 112 पुलिस को दी । सूचना पर पहुंची पुलिस उसे उझानी सरकारी अस्पताल लेकर आई जहां चिकित्सको ने उपचार किया । और एक कागज पर उसके व मायके वालों के साइन लेकर उसे मायके भेज दिया । पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर उसके पति ज्ञानप्रकाश, ससुर रामभरोसे, सास मुन्नी व देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights