चौधरी अजित सिंह के84बाँ जन्मदिवस पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने याद किया
आज राष्ट्रीय लोकदल बदायूँ के कार्यालय पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष/ संस्थापक व पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० चौधरी अजित सिंह जी का 84 बा जन्मदिवस मनाया इस मौके पर सभी मौजूद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रदांजलि दी ।
राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह ने कहा कि स्व० चौधरी साहब का जन्मदिन आज के दिन 12 फरवरी 1939 मेें उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के ग्राम भडोला में हुआ। वह किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री स्व० चौ० चरण सिंह जी के पुत्र हैं। अपने पिता की विरासत को संभालते हुए स्व चौ० अजित सिंह जी ने सदैव ही किसान हित में काम किये स्व० चौधरी अजित सिंह जी का बदायूँ से विशेष लगाव रहा है, बह कई बार बदायूँ में आये थे।
युवा राष्ट्रीय लोकदल के निर्वतमान जिलाध्यक्ष योगेश यादव ने स्व० चौधरी अजित सिंह जी के राजनीतिक जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि चौधरी अजित सिंह जी ने अपना राजनीतिक जीवन राज्यसभा के सदस्य के रूप में शुरू किया और वह सात बार बागपत लोकसभा सीट से चुनाव जीते और उन्होंने कई बार कैबिनेट में मंत्री रहकर किसान गरीब मजदूरों की लड़ाई लडी,चौधरी साहब के नेतृत्व में समय समय पर कई विशाल आंदोलन और किसानों के हित में माँगें प्रमुख रही है, अभी पूर्व में हुए किसान आंदोलन में चौधरी अजित सिंह की अहम भूमिका रही थी ।
राष्ट्रीय लोकदल बदायूँ के जिला प्रवक्ता जलज कुमार एडवोकेट और जिला सचिव जयकिशन लाल शर्मा ने कहा कि चौधरी अजित सिंह हमेशा देश में एक किसान नेता के रूप में जाने गये चौधरी साहब ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव किसानों को प्रमुख स्थान दिया था आज हमे गर्व है कि हम चौधरी अजित सिंह जैसे मसीहा के अनुयायी है ।
इस मौके पर, अनिल यादव ,विशेष यादव, हरवेन्द्र सिंह, पोकी यादव, बंटी शर्मा, विनोद शाक्य , कौशिक प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे ।














































































