भाजपा सरकार में लूट, अपराध, बलात्कार, राहजनी जैसे जघन्य अपराध-उदयवीर शाक्य

IMG_20210217_150155 (1)
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूं। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष उदयवीर शाक्य ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में लूट, अपराध, बलात्कार, राहजनी जैसे जघन्य अपराध खुलेआम अपराधियों द्वारा किये जा रहे है।
राजनीति के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी भी मुख्यमंत्री ने अपने ऊपर लगे मुकदमें वापिस लिये है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के जवाब में उदयवीर शाक्य ने कहा कि जनपद बदायूँ में गत दिनों में उघैती में महिला के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी, थाना वजीरगंज में महिला की हत्या, थाना कोतवाली उझानी के फकीराबाद में हत्या, थाना उसावां में युवक की हत्या, थाना कादरचैक में युवक की हत्या, थाना कोतवाली उझानी में किशोरी के साथ तमंचे की नोक पर दुष्कर्म किया गया व उसकी वीडियो वायरल कर दी इससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बहुत बुलन्द है। तथा सत्ता के संरक्षण में वखूवी अपराधों को अंजाम दे रहे हैं।
पूरे प्रदेश में ठोको नीति की आढ़ में आमजनता व सपा कार्यकर्ताओं के साथ अत्याचार किया जा रहा है। पिछले दिनों लखनऊ के हसनगंज थाने में पुलिस द्वारा ओमरस्तोगी पर थर्ड डिग्री का इस्तेमाल किया गया एवं लखनऊ में ही पुलिस द्वारा गिरधारी नामक युवक का एनकाउंटर कर दिया। कुल मिलाकर पिछले 4 सालों की भाजपा सरकार में 7500 से ज्यादा एनकाउंटर किये है। इससे स्पष्ट होता है कि प्रदेश कि भाजपा सरकार अपराधियों को नहीं अपितु सपा कार्यकर्ताओं व आमजनता को समाप्त करने में लगी है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के कई अपराधिक मामले प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वापिस कर दिये है। जबकी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के अभी तक के राजनीतिक जीवन में कोई अपराध पंजीकृत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट में भी स्वीकार किया है, वर्तमान में देश व प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights