हाईवे पर दुर्घटना में ट्रैक्टर – ट्रॉली पलटी, तीन की मौत

10_02_2021-accident_on_road_21354900
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

आगरा। मथुरा हाईवे पर गांव अजीजपुर के समीप एक कार ने आगे जा रहे लोगों से भरे ट्रैक्टर- ट्रॉली में टक्कर मार दी। अनियंत्रित ट्रैक्टर- ट्राली हाईवे पर पलट गए। दुर्घटना में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक दर्जन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों केा अस्पताल में भर्ती कराया है और मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हाईवे पर पड़े वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारू किया गया।

घटनाक्रम के अनुसार हरियाणा के पलवल जनपद के गांव जनौली से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार लोग छाता के गांव बरौली जा रहे थे। जब उनका ट्रैक्टर गांव अजीजपुर से आगे मैग्संस के समीप पहुंचा तभी पीछे से तेज गति से आ रही एक कार ने ट्राली में टक्कर मार दी। जिससे ट्रैकटर अनियंत्रित हो गया और हाईवे पर कई पलटे मार दिए। सवार लोग ट्रैक्टर- ट्रॉली के नीचे दब गए। दुर्घटना के बाद चीख पुकार मच गई। लोग ट्रैक्टर -ट्रॉली के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए उस ओर दौड़े। इस बीच हाईवे पर दोनों ओर यातायात बंद हो गया। लोगों ने जैसे तैसे दबे लोगों को निकाला और पुलिस को सूचना देकर मदद मांगी। दुर्घटना में हुकमचंद पुत्र चदीराम उम्र 61, रावती पत्नी हुकमचंद 60, सावित्री पत्नी शीषराम उम्र 50 वर्ष निवासीगण जनौली पलवल हरियाणा की मौत हो गई। जबकि शांति, शीला, विस्कार, ऊषा, माया, संता, दुलारी, गीता, सत्तन, शांति, भगवती, व दो वर्षीय मयंक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों एवं राहगीरों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनको उपचार दिलाया गया है। वहीं सूचना मिलते ही गांव जनौली एवं बरौली के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights