बैंक से लौटे कर्जदार किसान की मौत

10_02_2021-debtor_farmer_dies_21354796
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बाराबंकी। बैंक से लौटे किसान क्रेडिट कार्ड के बकाएदार किसान की अचानक तबीयत बिगड़ी और उपचार के दौरान तीन दिन बाद किसान की मौत हो गई। परिवारजन ने बकाया ऋण जमा करने को लेकर बैक के शाखा प्रबंधक पर धमकाने का आरोप लगाया है। मृतक के भतीजे की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं पुल‍िस के अनुसार किसान कर्ज को लेकर तनाव में था, प्रथम दृष्टया उसी के कारण मौत हुई है। शव की पीएम रिपोर्ट और अन्य बिंदुओं पर जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

जैदपुर के मानपुर में रहने वाले 55 वर्षीय लल्ला गौतम के पास साढ़े तीन बीघा जमीन है। इस पर खेती कर वह पत्नी व चार बच्चों का जीवन यापन करता था। लल्ला गौतम के भतीजे दीपचंद्र ने बताया कि लल्ला ने जमीन पर 1.14 लाख रुपये का किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ऋण लिया था। करीब एक साल पहले लिए गए इस ऋण में 34 हजार रुपये जमा भी किए थे और दो सप्ताह पहले भी दो हजार रुपये जमा किए थे। छह फरवरी को वह मानपुर में स्थित बैंक में प्रबंधक से मिले थे।आरोप है कि बकाया 80 हजार रुपये जमा करने के लिए प्रबंधक ने मानसिक रूप से दबाव बनाया व धमकी दी। इसके बाद वह घर आते ही वह बीमार हो गए। सीएचसी से जिला अस्पताल और फिर वहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था, जहां नौ फरवरी को मौत हो गई। शव को परिवारजन घर ले गए और दीपचंद की तहरीर पर पहुंची जैदपुर पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा है। जैदपुर कोतवाल संदीप राय ने बताया कि किसान केसीसी कर्ज को लेकर तनाव में था, प्रथम दृष्टया उसी के कारण मौत हुई है। शव की पीएम रिपोर्ट और अन्य बिंदुओं पर जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। 

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights